सात दिन में नियुक्ति नहीं तो करेंगे आत्मदाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जिलेभर के नवचयनित जेबीटी शिक्षक नेहरू पार्क में जिलाध्यक्ष अशोक अटेला और महिला प्रधान प्रोमिला के नेतृत्व में एकत्रित हुए। यहां रोष जताने के बाद सभी शिक्षकों ने शहर में रोष जुलूस निकाला और नियुक्ति की मांग की। जुलूस के रूप में सभी शिक्षक नेहरू पार्क से शुरू होकर हांसी गेट चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां डीसी कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। चयनित अध्यापकों ने कहा कि जानबूझकर उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है। हाईकोर्ट से क्लीन चिट के बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही। इससे सरकारी स्कूलों में शिक्षा प्रभावित हो रही है। मुख्यमंत्री ने 77 दिनों में नियुक्ति का आश्वासन दिया था मगर अब भूल गए है। नवचयनित प्राइमरी अध्यापकों ने चेतावनी दी कि सात दिन में उन्हें नियुक्ति नहीं मिली तो परिवार समेत आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे। कर्मचारी नेता ओमप्रकाश ने सरकार पर युवाओं की शिक्षा व रोजगार को लेकर गंभीर नहीं होने के आरोप लगाएं। उन्होंने कहा कि 9455 जेबीटी को हाईकोर्ट द्वारा क्लीन चिट होने के बाद भी ज्वाइन न करवाना यह दर्शाता है कि सरकार रोजगार को लेकर गंभीर नहीं है।
18 महीने पहले चयन हुआ, अब तक नहीं हुई नियुक्ति
अगस्त 2014 में पिछली कांग्रेस सरकार ने 9500 जेबीटी का चयन अध्यापक भर्ती बोर्ड के माध्यम से किया था। इन अध्यापकों के चयन के कुछ समय बाद ही हरियाणा में सत्ता परिवर्तन हुआ तथा इनका मामला कोर्ट में चला गया। अब कोर्ट में भी इन अध्यापकों को क्लीन चिट दे दी है, इसके बाद भी नवचयनित जेबीटी अध्यापकों को ज्वाईनिंग का इंतजार है।