{"_id":"57571f024f1c1b83039c5419","slug":"bhiwani-news-pond-drowned-person-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहड़ में डूबने से व्यक्ति की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोहड़ में डूबने से व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भैंसों को पानी पिलाने गए व्यक्ति की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। आसपास के अन्य लोगों ने बचाने का भी प्रयास किया मगर व्यक्ति को बाहर निकालने तक वह दम तोड़ चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
मामला सायं करीब छह बजे का है। मुंढाल गांव में करीब 35 वर्षीय जयभगवान भैंसों को पानी पिलाने जोहड़ पर गया था। बताया जाता है कि वह भैंसों को पानी से निकालने के लिए जोहड़ में उतरा। फिसलने के बाद वह गहराई में चला गया और डूब गया। वहां भैंसों को पानी पिलाने पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया। उसे निकाल सामान्य अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करता था और उसके दो लड़के व एक लड़की है। उसे तैरना नहीं आता था। मामले में अस्पताल चौकी से इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।