{"_id":"57fe932a4f1c1b3e712906ae","slug":"bhiwani-news-poisoness-matter-eat-lady-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के नया बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत हो गई। महिला नेे पीजीआई रोहतक ले जाते समय दम तोड़ दिया। मामले पर मायके व ससुराल पक्ष के लोगों में तकरार हुई और रात तक दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही। पुलिस भी पंचायत के फैसले के इंतजार में थी।
मामला दोपहर करीब एक बजे की है। नया बाजार लंबी गली वासी महिला करीब 20 वर्षीय पूनम को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। चिकित्सक ने उसके शरीर से जहरीला पदार्थ निकाला। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला पूनम अपने मायके आई हुई थी और उसकी गोहाना क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई है। करीब चार-पांच माह का एक बच्चा है। सूचना पर सायं के समय उसके ससुराल पक्ष के लोग भिवानी अस्पताल पहुंचे। यहां मायके व ससुराल पक्ष के लोगों में तकरार भी हुई। बाद में मौजिज लोगों की पंचायत हुई। रात तक दोनों पक्षों में बातचीत का दौर चलता रहा। किसी तरह का विवाद न हो इसके लिए अस्पताल परिसर में पुलिस तैनात रही। मामले में शहर थाना से एसआई समे सिंह ने बताया कि महिला पूनम की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हुई है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।