फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, new voter list, mistakes, a lot of

नई मतदाता सूची में भी खामियों की भरमार

Thu, 13 Oct 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, new voter list, mistakes, a lot of
मतदाता

विज्ञापन
भिवानी शहर की सरकार चुनने के लिए बनाई जा रही वार्ड वाइज मतदाता सूची में खामियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पुरानी गलतियां सुधारने के प्रयास में नई खामियां सामने आने लगी हैं। किसी वार्ड के दो सौ वोट गायब हो गए है तो किसी वार्ड के वोट बीएलओ के सर्वे में ठीक थे और कर्मचारियों के सर्वे में दूसरे वार्डों में चले गए है। इतना ही नहीं नई वार्डबंदी में बाहर हुई शहर की दर्जभर कॉलोनियों के अधिकतर लोगों के भी वोट बने है।

शहर की सरकार चुनने के लिए चुनाव की तैयारी जिला प्रशासन, नगर परिषद अधिकारियों, कर्मचायिों व आमजन के लिए आफत बन गई है। वार्डबंदी से ही विवाद शुरू हुआ। विवादों के चलते करीब चार -पांच महीने वार्डबंदी का काम अटका रहा। जब फाइनल की गई तो दर्जनभर से अधिक कॉलोनियों को अवैध बताकर वोट काट दिए गए। वार्डबंदी का विवाद थमा भी नहीं था कि वार्ड वाइज मतदाता सूची पर विवाद खड़ा हो गया। पहले बीएलओ ने मतदाता सूची तैयार की। लोगो ने आपत्तियों की झड़ी लगा दी। एसडीएम ने सुनवाई की और फिर एडीसी ने। शिकायतों के बाद नप कर्मचारियों से सर्वे करवाया गया।
विज्ञापन

अब संशोधित मतदाता सूची तैयार की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह फाइनल है। फाइनल की गई मतदाता सूची पर भी लोगों खासकर निवर्तमान पार्षदों, पूर्व पार्षदों व उम्मीदारों ने सवाल उठाए है। किसी वार्ड के दो सौ वोट गायब बताये जा रहे है तो किसी के एक सौ। कुछ के ज्यादा भी है। इनमें अधिकतर वोट को सर्वे से ही गायब कर दिया है तो काफी को दूसरे वार्डों में शामिल दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने पहले बनी लिस्ट के वोट नई सूची में गायब
सर्वे में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली कितने संदेहास्पद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक महीने पहले तैयार की गई लिस्ट में जिन मतदाताओं के नाम शामिल थे, अब कल मंगलवार को जारी लिस्ट में गायब हैं। इनेलो नेता व उम्मीदवार मदनलाल यादव जूसवाला ने बताया कि अनाजमंड़ी का क्षेत्र वार्ड 18 में है। मगर यहां करीब दो सौ वोट हटा दिए गए हैं। इस कॉलोनी के वोट वार्ड नंबर 17 जो कि शिवनगर कॉलोनी के पास हैं, में दिखाए गए है। इतना ही नहीं, अवैध बताकर बाहर की गई कॉलोनियों के भी करीब एक सौ वोट वार्ड 18 में जोड़े गए है। वोट कटने से खफा सचिन यादव, मांगेराम, रवींद्र कुमार, रवि, पवन कुमार, रमेश कुमार, बलवान सिंह, संदीप यादव, पूजा आदि ने बताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मतदान किया और अब नाम गायब है। वार्ड 11 में भी इसी तरह की शिकायत है। निवर्तमान पार्षद शीला गौरा ने बताया कि दूसरे वार्डों के सैकड़ों वोट उनके वार्ड में जोड़ दिए हैं। इसकी शिकायत सूचना आयोग को भी की है। आनंद बासिया ने बताया कि बाड़ी मोहल्ला, खाड़ी मोहल्ला के वार्ड में जीतूवाला जोहड़ लाइन पार क्षेत्र की कॉलोनी के वोट जोड़े गए हैं।


बृहस्पतिवार को जताएंगे रोष
नई मतदाता सूची से नाम हटाने, किसी के वोट  किसी के वार्ड में जोड़ने के विरोध में विभिन्न कॉलोनियों के लोग बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय के बाहर रोष जताएंगे। विभिन्न वार्डों की विभिन्न कॉलोनियों के लोग रोष जताएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed