{"_id":"5844706d4f1c1bdf21a86915","slug":"bhiwani-news-marriage-man-heart-attack-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में शामिल युवक की हार्ट अटैक से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में शामिल युवक की हार्ट अटैक से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
zdc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में पड़ोस में ही चल रहे शादी समारोह में शामिल हो रहे व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
डोभी तालाब क्षेत्र में रहने वाला करीब 40 वर्षीय सुखबीर पिछले काफी समय से सूरत में रहता था। अपनी ताई के निधन पर मातमपुर्सी के लिए सूरत से यहां अपने घर आया था। इसी दौरान पड़ोसी ने अपने यहां शादी के लिए सुखबीर को रोक लिया। शनिवार रात को शादी समारोह की पार्टी के दौरान अचानक सुखबीर की तबीयत बिगड़ गई और वह गिर गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी मौत हार्ट अटैक हुई। मामले में जैन चौक चौकी से हेड कांस्टेबल अमर सिंह ने बताया कि इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।