फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, liquor, sale, shop, fired, village

गांव में शराब बिकी तो ठेके को लगा देंगे आग 

Sat, 02 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 02 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, liquor, sale, shop, fired, village
आग - फोटो : अमर उजाला
तालू गांव में शराब ठेके खिलाफ मोर्चा खोलने वाली ग्रामीण महिलाओं ने चेतावनी दी कि गांव में शराब बिकी तो ठेके को आग लगा देंगे। महिला एकत्रित होकर ठेके की ओर बढ़ी तो प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने दौड़ लगाई। दो दिन में ठेका गांव से दो किलोमीटर दूर शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अब गांव में शराब नहीं बिकने दी जाएगी। दोबारा ठेका खुला तो ठेके में आग लगा देंगी और भिवानी-जींद रोड को भी जाम कर दिया जाएगा। महिलाओं की चेतावनी कि चलते करीब घंटेभर तक गांव में तनाव का माहौल रहा और भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


तालू गांव में शराब ठेका का गांव की महिलाएं विरोध कर रही है। दो रोज पहले लघु सचिवालय पहुंच डीसी को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें गांव में बने शराब ठेके को गांव से बाहर करने की मांग की गई थी। मांग पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर महिलाओं ने चेतावनी दी कि शुक्रवार को शराब का ठेका नहीं हटा तो ठेके में आग लगा दी जाएगी। शुक्रवार सुबह खासी संख्या में महिलाएं एकजुट हुई और बाबा गुलाब नाथ की समाधि के पास एकत्रित हुई। सूचना पर तहसीलदार संजय बिश्रोई, डीएसपी विजय देशवाल, एसएचओ सदर उदमीराम भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। ठेके के पास पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। तहसीलदार व पुलिस अधिकारी महिलाओं के बीच पहुंचे। महिलाओं ने मांग रखी कि गांव में शराब नहीं बिकने दी जाएगी। न यह ठेका खुलने दिया जाएगा और न ही गांव में किसी तरह की अवैध बिक्री होने दी जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि ठेका खुला तो उसमें आग लगा दी जाएगी और भिवानी-जींद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जाएगा। महिलाओं के तीखे तेवरों के सामने प्रशासनिक अधिकारी भी झुके और आश्वासन दिया कि दो दिन में ठेका गांव से करीब दो किलोमीटर दूर शिफ्ट कर दिया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि जब तक ठेका शिफ्ट नहीं होता, तब तक भी यहां शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान थोड़ा तनाव का भी माहौल रहा। घंटेभर तक भारी पुलिस फोर्स, पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी गांव में रहे।
विज्ञापन


मामले में पंचायत सदस्य जोगेंद्र सिंह ने बताया कि महिलाएं गांव में शराब ठेका किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देने चाहती। अब प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव से बाहर ठेका शिफ्ट करने का आश्वासन दिया है। अगर शनिवार को गांव में ठेका खुला तो महिलाएं रविवार को भिवानी-जींद मुख्य मार्ग को जाम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 21

बलियाली में शराब के ठेके पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला
गांव बलियाली के मुख्य बस स्टैंड पर शराब के ठेके से युवाओं में फैलती नशे की लत को रोकने के लिए जनवादी महिला समिति, भवन निर्माण कामगार यूनियन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सुबह 9 बजे शराब के ठेके पर ताला जड़ दिया। 


प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद पंचायत द्वारा लिखित आश्वासन मिलने पर ताले को खुलवाया गया। इससे पहले दिन बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने ठेके को गांव से दो किलोमीटर दूरी पर ले जाने को लेकर प्रदर्शन किया था।  प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को सुबह नौ बजे जनवादी महिला समिति, भवन निर्माण कामगार यूनियन, स्वयं सहायता समूह व ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया। ताला लगने व प्रदर्शन की सूचना मिलते ही हेडकांस्टेबल अनिल, पंचायत व ठेकेदारों के मंगलवार तक ठेके को गांव से दूर ले जाने की लिखित आश्वासन के बाद ताला खोला। जनवादी महिला समिति की खंड प्रधान शीला बलियाली ने बताया कि गांव के मुख्य बस स्टैंड पर ठेके के होने से शराबियों द्वारा आने जाने वाली महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते है। 3 मार्च को भी पंचायत का प्रस्ताव पास कर पुलिस विभाग व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय को ठेके हटवाने के लिए सूचना दी गई थी। लेकिन प्रशासन अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को ठेकेदार द्वारा आश्वासन दिया गया है, जल्द ही ठेके को गांव से दूर किया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed