फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, jat movement, dead, person, relative, honoured

आंदोलन में मारे गए लोगों के परिजनों को किया सम्मानित

Tue, 03 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Tue, 03 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, jat movement, dead, person, relative, honoured
सम्मान - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को शहर के बाबा स्वामी दयाल धाम पर फौगाट खाप की ओर से आयोजित महापंचायत में आरक्षण आंदोलन में समुदाय के मारे गए 21 लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता व जाट रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। महा पंचायत  ने सरकार को यह भी चेतावनी दी कि अगर निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी पर जल्द ही रोक नहीं लगाई तो खाप आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। पंचायत की अध्यक्षता खाप प्रधान रामदास फौगाट ने की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन


19 गांवों की इस महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए फौगाट खाप प्रधान रामदास फौगाट ने कहा कि आरक्षण आंदोलन के सिलसिले में पकड़े गए निर्दोष लोगों को सरकार को तुरंत प्रभाव से रिहा करना चाहिए। खाप सचिव बलवंत सिंह ने कहा कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है। आंदोलन समाप्ति के दौरान सरकार ने आंदोलन में मारे गए प्रत्येक के परिजनों को सरकारी नौकरी दिए जाने व 10 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की थी, लेकिन आज सरकार पीछे हट रही है जो उचित नहीं है।
विज्ञापन


आंदोलन की दी चेतावनी
पंचायत के दौरान खाप प्रतिनिधियों ने सरकार को आंदोलन की भी चेतावनी दी है। खाप सचिव बलवंत सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने गिरफ्तार किए गए निर्दोष युवकों को जल्द ही रिहा नहीं किया और गिरफ्तारियों पर रोक नहीं लगाई गई तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट रत्न की उपाधि से किया सम्मानित
महापंचायत के दौरान फौगाट की ओर से 21 मृतकों के परिजनों को प्रत्येक को तीन लाख दो हजार रुपये की आर्थिक मदद भी मुहैया करवाई गई और भविष्य में भी हर संभव मदद के लिए तत्पर रहने का आश्वासन भी दिया गया। 

ये रहीं मुख्य मांग
1 जाट आंदोलन के दौरान निर्दोष व्यक्तियों पर बने मुकदमे खारिज किए जाए
2 आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किये गये लोगों को तुरंत प्रभाव से  रिहा किया जाए
3.भविष्य में गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाये। 
4. केंद्र सरकार द्वारा केंद्र की नौकरियों में भी तत्काल प्रभाव से जाट आरक्षण को लागू किया जाए। 
5 आंदोलन में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को सरकारी आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी दी जाए। यह मांगें जल्द ही नहीं माने जाने पर आंदोलन की  चेतावनी दी गई है।


महापंचायत में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर खाप प्रवक्ता रामसिंह बलकरा, उपप्रधान बोबी फौगाट, सचिव बलवंत सिंह नंबरदार, अधिवक्ता गिरेंद्र फौगाट, शमशेर सिंह, डॉ. सुभाष,  सीताराम, सुरेश, भगत सिंह, दयानंद, पवन नंबरदार, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल बोस, धर्मपाल, शमशेर, उदयवीर, जिले सिंह, राजेश, अशोक आदि उपस्थित थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed