{"_id":"57fd48f94f1c1b6e5228fde7","slug":"bhiwani-news-jail-prisoner-in-process-health-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में विचाराधीन कैदी की हालत बिगड़ी, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में विचाराधीन कैदी की हालत बिगड़ी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में खेत में भूसे में आग लगाने के मामले में विचाराधीन कैदी की जेल में हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
मामला मंगलवार सुबह करीब सात बजे का है। जेल में बंद विचाराधीन कैदी बाढड़ा क्षेत्र के गांव गुढ़ाना वासी प्रवीण(55) की हालत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। सुबह करीब सवा सात बजे उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया और कुछ मिनट बाद ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों को बुलाया गया। मृतक के भाई मंजीत सिंह ने बताया कि वह काफी समय से बीमार रहता था। बीमारी के कारण ही मंजीत की मौत हुई है। सदर थाना से एएसआई रामकिशन ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में परिजनों के बयान दर्ज किए गए है। बीमारी के कारण प्रवीण की मौत हुई है। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
अप्रैल में दर्ज हुआ था मुकदमा
प्रवीण पर 19 अप्रैल को मामला दर्ज हुआ था। उस पर ग्रामीण राजेश के खेत में भूसे में आग लगाने का आरोप था। मृतक के तीन लड़कियां व एक लड़का है।