{"_id":"57e6d2044f1c1bdc08a82bc9","slug":"bhiwani-news-illegal-liquor-villagers-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बिक्री के विरोध में किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब बिक्री के विरोध में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के बवानीखेड़ा में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से खफा ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध शराब का कारोबार करने वाले ठेकेदारों से बोतल लेकर आते हैं और ग्रामीणों को दस दस रुपये में पैक पिलाते हैं। शराब की कम मात्रा होने के कारण पुलिस का भय भी उनको नहीं रहता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात राजेन्द्र और सतबीर के साथ भी शराबियों ने मारपीट की। उनको इलाज के लिए सूई के पीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
ग्रामीण शांति देवी, भतेरी, वीना, वीरमति, कैलाशों, महेन्द्र, राजेश, पवन, संजय, राजेश चैहान आदि ने बताया कि गंाव के हर गली व नुक्कड़ पर शाम होते ही अवैध शराब के अड्डों पर महफिल लगनी शुरू हो जाती है। रात होते होते वहां से किसी ग्रामीण या महिला का गुजरना मुश्किल हो जाता है। थाना प्रभारी गल्लाराम ने बताया कि अवैध शराब से संबंधित कोई शिकायत मिलते ही उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करती है। बलियाली में देर रात आपसी झगड़ा हुआ है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।