{"_id":"57f7f09e4f1c1b5e1526fd55","slug":"bhiwani-news-crime-tractor-bike-accident-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव चरखी के समीप वीरवार देर रात ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। पीजीआई ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह मृतक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मौके से बरामद ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पैंतावास कलां निवासी कर्मबीर अपनी बाइक पर सवार होकर दादरी से भिवानी की तरफ जा रहा था। जब वह गांव चरखी पावर हाउस के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक को टककर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते समय बीच रास्ते ही उसने दम तोड़ दिया।
आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। बाइक को पीछे से टक्कर मारी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एएसआई जोगेंद्र, जांच अधिकारी सदर थाना