फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, car, tree, collision, old man, dead, two, refer

कार पेड़ से टकराई बुजुर्ग की मौत, दो रेफर

Tue, 03 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Tue, 03 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, car, tree, collision, old man, dead, two, refer
कार - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दादरी-कनीना रोड पर गांव मौड़ी के समीप संतुलन बिगड़ने से कार के पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया। पुलिस ने इत्तफाकिया कागज कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव मौड़ी के समीप संतुलन बिगड़ने से कार के पेड़ से टकरा जाने पर महेंद्रगढ़ के गांव चितलांग निवाी रामौतार(60) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक की बहन कमरबाई व उसका भतीजा विक्रम गंभीर  रूप से घायल हो गए। तीनों कार में सवार होकर गांव चितलांग महेंद्रगढ़ से भिवानी जिले के गांव सांगा जा रहे थे। तभी गांव मौड़ी के समीप पहुंचने पर  चालक विक्रम संतुलन खो बैठा जिससे कार सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने कार में फंसे इन लोगों को बाहर निकाला और दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल विक्रम व उसकी बुआ कमरबाई को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर पुलिस एएसआई गलाराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया है। पुलिस ने इत्तफाकिया सड़क दुर्घटना से मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed