फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani defeated Jind and Rohtak defeated Panipat in state level mixed netball.

Bhiwani News: राज्यस्तरीय मिक्स्ड नेटबाल में भिवानी ने जींद को व रोहतक ने पानीपत को हराया

Sat, 22 Feb 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani defeated Jind and Rohtak defeated Panipat in state level mixed netball.
कलिंगा के श्रीबालाजी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता में  हिस्स
भिवानी। जिले के गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकंडरी स्कूल में लड़के व लड़कियों की तीन दिवसीय राज्यस्तरीय चैंपियनशिप दूसरे दिन भी जारी है। राज्यस्तरीय मिक्स्ड नेटबाल में भिवानी ने जींद को व रोहतक ने पानीपत को हराया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के तहत 17वीं जूनियर राज्यस्तरीय ट्रेडिशनल नेटबॉल, तीसरी जूनियर राज्यस्तरीय फास्ट फाइव नेटबाल तथा प्रथम जूनियर राज्य स्तरीय मिक्स्ड नेटबाल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही है। इस दौरान प्रतियोगिताओं में बतौर मुख्य अतिथि नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विजेंद्र दहिया ने शिरकत की।
विज्ञापन

हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन 17वीं जूनियर राज्यस्तरीय ट्रेडिशनल नेटबाल की लड़कों के वर्ग में सोनीपत ने पंचकूला को 28-11 के अंतर से, भिवानी ने जींद को 38-29 के अंतर से, कैथल ने सिरसा को 26-18 के अंतर से तथा रोहतक ने रेवाड़ी को 30-9 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लड़कियों के वर्ग में रोहतक ने पानीपत को 16-4 के अंतर से, कैथल ने रेवाड़ी को 20-15 के अंतर से, सोनीपत ने जींद को 30-12 के अंतर से हराया। महासचिव बबीता ने बताया कि तीसरी जूनियर राज्यस्तरीय फास्ट फाइव नेटबाल के लड़कों के वर्ग में रोहतक ने कैथल को 26-23 के अंतर से, भिवानी ने पंचकूला को 12-7 के अंतर से जींद ने पानीपत को 22-17 के अंतर से हराया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में जींद ने पंचकूला को 11-7 के अंतर से तथा सोनीपत ने कैथल को 22-8 के अंतर से हराया। उन्होंने बताया कि तथा प्रथम जूनियर राज्यस्तरीय मिक्स्ड नेटबाल में भिवानी ने जींद को 23-18 से तथा रोहतक ने पानीपत को 18-14 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed