फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani Board has taken strict steps to prevent cheating, observers will be posted at every examination centre

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: प्रशासन ने नकल पर नकेल कसने के लिए उठाए कदम, इन केंद्रों की परीक्षाएं की रद्द

Sat, 01 Mar 2025 01:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 01 Mar 2025 01:45 PM IST
सार

पुन्हाना, झज्जर, पलवल और नूंह में परीक्षा केंद्रों से पेपर आउट के बाद इन केंद्रों की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी हैं।

विज्ञापन
Bhiwani Board has taken strict steps to prevent cheating, observers will be posted at every examination centre
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय चौपड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

दसवीं और बारहवीं की हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पेपर आउट होने के मामलों के बाद नकल पर नकेल के लिए बोर्ड प्रशासन ने पुख्ता कदम उठाए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय चौपड़ा ने बताया कि अब प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। जो इस तरह के मामलों में तत्काल प्रभाव से प्रभावी कदम उठाकर कार्रवाई में सक्षम होंगे।

विज्ञापन




इतना ही नहीं पुन्हाना, झज्जर, पलवल और नूंह में परीक्षा केंद्रों से पेपर आउट के बाद इन केंद्रों की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी हैं। वहीं, दसवीं के गणित विषय की परीक्षा में सिलेबस से बाहर से प्रश्न पूछे जाने के सवाल पर बोर्ड सचिव अजय चौपड़ा ने कहा कि इसके लिए कमेटी गठित की जाएगी, जो यह जांचेगी कि कितने प्रश्न बाहर से पूछे गए हैं, उसी के आधार पर विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स भी मिलेंगे। वहीं सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर भी परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed