फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   beating, two parties, nine injured

दो पक्षों में चले तेजधार हथियार व लाठी डंडे, नौ लोग घायल

Wed, 07 Oct 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
beating, two parties, nine injured
भिवानी। गांव दिनोद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर तेजधार हथियार व लाठी डंडे चले। संघर्ष में दोनों पक्षों से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में लाया गया। वहीं एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मामला मंगलवार सुबह करीब नौ बजे का है। गांव दिनोद निवासी 34 वर्षीय राजेंद्र ने बताया कि वह मजदूरी करता है। मंगलवार सुबह उसका भाई 22 वर्षीय भानू बाहर गली में बैठा था। पड़ोसी गली से ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे। भानू ने उन्हें चबूतरे का बचाव कर ट्रैक्टर निकलाने को कहा तो आरोपी पक्ष ने उसके साथ गाली गलौज की। जिसको लेकर उनमें कहासुनी हो गई। परिजनों ने उनका बीच बचाव करवाया गया। अचानक ही आरोपी पक्ष से पांच छह लोगों ने रॉड और लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। जिसके कारण उनके पक्ष से राजेंद्र, भानू और प्रीतम घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से सुनील, ओमप्रकाश, सोनू, विनोद, रुकमा देवी और रतन घायल हैं। घायलों को आरोप है कि वो ट्रैक्टर लेकर घर जा रहे थे। जब वो आरोपी पक्ष के घर के नजदीक पहुंचे तो उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी पक्ष ने जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर बरसाए। घायलों को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां रतन की हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना से जांच अधिकारी एचसी प्रवीण ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया जाएगा। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed