फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   beating, two die, case file

होलिका दहन पर प्रह्लाद निकालने को लेकर परिवार के ही दो गुट भिड़े, चाची-भतीजे की हत्या

Thu, 12 Mar 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
beating, two die, case file
मृतक महिला सुरेश कुमारी - फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
होलिका दहन पर प्रह्लाद निकालने के दौरान एक ही परिवार के दो युवकों में हुआ झगड़े कुछ देर में ही खूनी संघर्ष में बदल गया। झगड़े में चाची-भतीजे की मौत हो गई जबकि एक पक्ष से छह और दूसरे पक्ष से दो घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर 22 नामजद व छह अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सोमवार रात का है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा के वार्ड 13 में होलिका दहन को लेकर एक ही परिवार के तीन युवकों प्रीतम, सुरेश व सुरेश के भाई रमेश के बीच प्रह्लाद निकालने की बात पर झगड़ा हो गया। मौके पर पहले हाथापाई हुई। इसी दौरान होलिका दहन में आग ज्यादा बढ़ गई और कोई भी प्रह्लाद नहीं निकाल पाया। वहां हाथापाई को आसपास के लोगों ने छुड़वा दिया। प्रीतम का ताऊ जगदीश झगड़े की सूचना मिलने के बाद झगड़े का कारण पूछने सुरेश, रमेश के घर जाने लगा तो दूसरे पक्ष से आए लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद प्रीतम के परिजन भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि सुरेश-रमेश के साथ 30-40 लोग थे, जो हाथों में लाठी-डंडे, चाकू आदि लिए हुए थे।
विज्ञापन

झगड़े में एक पक्ष से 42 वर्षीय सुरेश कुमारी, 23 वर्षीय मनबीर के अलावा प्रीतम, संदीप, राज कुमार, अजय और रवि को चोट आई वहीं दूसरे पक्ष से सुरेश और विजय को चोट आई। सभी घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया जहां चिकित्सक ने सुरेश कुमारी और मनबीर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसएचओ बवानीखेड़ा इंस्पेक्टर श्रीभगवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में डीएसपी हेड क्वार्टर वीरेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से झगड़े बाबत बातचीत की। पुलिस ने मृतका सुरेश कुमारी के भतीजे अजय की शिकायत पर 22 नामजद व छह अन्य के खिलाफ हत्या व विभिन्न अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ इंस्पेक्टर श्रीभगवान ने बताया कि होलिका दहन के दौरान प्रह्लाद निकालने की बात पर झगड़ा हुआ। झगड़े में महिला सुरेश कुमारी और युवक मनबीर की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में चार मुख्य आरोपियों सुरेश छोटू, रमेश, मुकेश कुमार, मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।

22 नामजद व छह अन्य पर दर्ज हुआ केस
पुलिस ने मामले में 22 नामजद व छह अन्य के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने सुरेश छोटू, रमेश, अनिल, मुकेश, संजय, कृष्णा, सूरज, अजय, सोनू, साहिल मोनू, सुनील, संतोष, मूर्ति, मोनू, बिरू, संदीप, विक्की, गोलू, काली, बबुआ, अनिल गोगरिया व अन्य छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मृतक मनबीर  -फाइल फोटो ।

मृतक मनबीर -फाइल फोटो ।- फोटो : Bhiwani

बवानीखेड़ा में हुए मर्डर मामले में पकड़े गए आरोपी पुलिस गिरफ्त में। संवाद न्यूज एजेंसी

बवानीखेड़ा में हुए मर्डर मामले में पकड़े गए आरोपी पुलिस गिरफ्त में। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed