फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Auto rickshaw hits, girl dies

Bhiwani News: खेत से घर लौट रहे युवक की बाइक को ऑटो रिक्शा ने मारी टक्कर, लड़की की मौत

Fri, 09 Feb 2024 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 09 Feb 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
Auto rickshaw hits, girl dies
भिवानी। कस्बा मुंढाल खुर्द के समीप खेत से अपनी भांजी को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहे युवक की टक्कर ऑटो रिक्शा से हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक पर पीछे बैठे भांजी की मौत हो गई जबकि बाइक चालक को भी गंभीर चोटें आई। सदर पुलिस ने इस संबंध में ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में मुंढाल खुर्द निवासी विनोद ने बताया कि आठ फरवरी की दोपहर दो बजे उसका भाई संदीप अपनी भांजी अवनी के साथ खेत में गया था। जब वह शाम को भांजी के साथ बाइक पर घर लौट रहा था तो मुख्य रास्ते पर चढ़ते ही मुंढाल की तरफ से आ रही एक ऑटो रिक्शा के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस सड़क हादसे में भांजी और संदीप को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में भांजी की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed