{"_id":"6b051e92cd756c48650d72c2","slug":"aunt-abuses-six-year-old-orphan-in-bhiwani-beats-him-severely-on-suspicion-of-theft-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: छह साल के अनाथ पर बुआ का सितम, चोरी के शक में बुरी तरह पीटा; पड़ोसियों ने बनाई वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: छह साल के अनाथ पर बुआ का सितम, चोरी के शक में बुरी तरह पीटा; पड़ोसियों ने बनाई वीडियो
Tue, 24 Nov 2026 10:50 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:50 AM IST
सार
गो रक्षा दल के ग्रामीण अध्यक्ष बिजेंद्र रक्षक सहित दुर्गा शक्ति ग्रुप और भगत सिंह ग्रुप की टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और बुआ के चंगुल से बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू करवाया।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव लेघा भानान में अपनी बुआ के पास रह रह रहे छह साल के मासूम बच्चे पर बुआ के सितम का मामला सामने आया है। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर गो रक्षा दल सदस्यों ने वायरल की है। जिसके बाद बच्चे को बुआ के घर से रेस्क्यू किया गया है। बच्चे के माता-पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद करीब तीन साल से छह साल का बच्चा अपनी बुआ के पास रह रहा है। पड़ोसियों के अनुसार बुआ बच्चे को अक्सर बेरहमी से पीटती है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस नने बच्चे को रेस्क्यू किया वहीं बुआ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव लेघां हेतवान में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत विधवा महिला ने 100 रुपए चोरी होने के शक में छह साल के भतीजे पर खूब डंडे बरसाए। पिटाई के दौरान बच्चा बुरी तरह चिल्लाता रहा, लेकिन महिला का कलेजा नहीं पसीजा और उस पर डंडों की बौछार करती रही। इस दौरान बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने इसका वीडियो बनाकर गो रक्षकों को भेजा। जिसके बाद इस वीडियो को पुलिस को दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में संज्ञान लेते हुए बच्चे को रेस्क्यू किया। गो रक्षा दल के ग्रामीण अध्यक्ष बिजेंद्र रक्षक सहित दुर्गा शक्ति ग्रुप और भगत सिंह ग्रुप की टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और बुआ के चंगुल से बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू करवाया। करीब तीन साल पहले बच्चे के माता पिता की मौत के बाद उसे यहां बुआ के पास लाया गया गया था। बच्चा मूल रूप से हांसी का है।
विज्ञापन
