Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Arman from PM SHRI School, Miran, secures first place in the 200-meter race.

Bhiwani News: 200 मीटर दौड़ में पीएमश्री स्कूल मीरान का अरमान प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Arman from PM SHRI School, Miran, secures first place in the 200-meter race.
भीम स्टेडियम में लंबी कूद लगाता ​खिलाड़ी।
भिवानी। भीम स्टेडियम में आयोजित पीएमश्री स्कूलों की जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ के वरिष्ठ छात्र वर्ग में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मीरान के अरमान ने प्रथम स्थान हासिल किया। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में समग्र शिक्षा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) शिव कुमार तंवर के निर्देशन और एपीसी विवेक अदलखा के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें छठी से आठवीं और नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और 4×100 मीटर रिले रेस शामिल रहीं।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
कक्षा 9 से 12 के लड़कों में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मीरान के अरमान प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किरावड़ के बनित द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल खुर्द के अंकुश तृतीय रहे। कक्षा 6 से 8 के लड़कों में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किरावड़ के मनीष ने पहला, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मीरान के अंशु ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लेघां के मनीष ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 9 से 12 की लड़कियों में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवानी मंडी की पूजा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भानगढ़ की स्वीटी द्वितीय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवानी मंडी की सुमित तृतीय रहीं। कक्षा 6 से 8 की लड़कियों में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवानीखेड़ा की रश्मि प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजीना की नीति द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लेघां की दीपिका तृतीय रहीं।
100 मीटर दौड़
कक्षा 9 से 12 की लड़कियों में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारू की अंजू प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजीना की चंचल द्वितीय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवानी मंडी की कविता तृतीय रहीं। कक्षा 6 से 8 की लड़कियों में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल खुर्द की दीक्षु ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मीरान की वंशिका ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजीना की नीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 9 से 12 के लड़कों में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मीरान के सूरज प्रथम, इसी विद्यालय के देवेंद्र द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भानगढ़ के प्रीतम तृतीय रहे। कक्षा 6 से 8 के लड़कों में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडोली के कैलाश प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किरावड़ के पुनीत द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मीरान के दीपांशु तृतीय रहे।
डिस्कस थ्रो
कक्षा 9 से 12 की लड़कियों में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवानीखेड़ा की गुंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की आशा द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भानगढ़ की सुहाना तृतीय रहीं।
शॉटपुट
लड़कों की स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मीरान के सूरज प्रथम, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिगावा जाटानी के हरीश द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिगावा जाटान के सुमित तृतीय रहे। लड़कियों की स्पर्धा में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवानीखेड़ा की आशा प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवानी की पूजा द्वितीय और पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवानीखेड़ा की गुंजन तृतीय रहीं।

लंबी कूद
कक्षा 9 से 12 के लड़कों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडोली के अक्षय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किरावड़ के दिशांत द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मीरान के देवेंद्र तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed