फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Anger among the family members and villagers due to the death of the youth, police registered a case and assured concrete action in seven days.

Bhiwani News: युवक की मौत से परिजनों व ग्रामीणों में रोष, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया सात दिन में ठोस कार्रवाई का आश्वासन

Thu, 11 Apr 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 11 Apr 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Anger among the family members and villagers due to the death of the youth, police registered a case and assured concrete action in seven days.
लोहारू सीएचसी परिसर में परिजनों और ग्रामीणों को आश्वासन देते थाना प्रभारी मदन कुमार।
लोहारू। बुधवार को उपमंडल के गांव कुड़ल में खेत के पास फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त करने वाले युवक सतीश (28) की मौत के मामले में लोहारू थाना पुलिस ने मृतक के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का लोहारू सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया। इससे पहले गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सुसाइड में आरोपी तीनों युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोष जाहिर किया और शव लेने से इंकार कर दिया। बाद में डीएसपी अशोक कुमार के निर्देश पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मदन कुमार ने सात दिन के भीतर मामले की गहराई से जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद गमगीन माहौल में सतीश शर्मा का उसके पैतृक गांव बारवास में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बारवास निवासी सतीश शर्मा का शव कुड़ल गांव के पास खेत में एक पेड़ से लटका मिला था। इससे पहले मृतक के चाचा रामपूजन ने लोहारू पुलिस थाने में सतीश की गुमशुदगी की शिकायत दी थी और शिकायत में शमशेर व दीपक आदि पर पैसों के लेनदेन को लेकर भतीजे को तंग करने का आरोप लगाया था। लोहारू पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन बीती सांय युवक सतीश का शव कुड़ल गांव के पास खेत में एक पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। जिस पर परिजन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक सतीश के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें मृतक ने दो लोगों के साथ लाखों रुपयों का लेन-देन होने की बात कही है। वहीं एक बिशन नामक व्यक्ति द्वारा भी लेनदेन को लेकर तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहारू सीएचसी भेज दिया था। थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि मृतक युवक के चाचा रामपूजन की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया था। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आवश्यक साक्ष्य मिलने के बाद सात दिन के भीतर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दो मासूम बेटियों का पिता था सतीश शर्मा

मृतक युवक सतीश शर्मा दो भाइयों में बड़ा था और छोटा भाई अमित अभी अविवाहित है। वहीं सतीश शर्मा पांच वर्षीय और दो वर्षीय दो पुत्रियों का पिता था। जवान बेटे की मौत की इस घटना ने पिता जयभगवान शर्मा को भी झकझोर दिया है। वहीं छोटे भाई अमित शर्मा और परिवार के लोगों का इस घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इन लोगों ने जताया शोक

ग्रामीण धर्मपाल बारवास, रणधीर सिंह, कपूर सिंह, पाल बारवास, राजेराज शर्मा, हरि शर्मा, प्रदीप सैनी, पुरुषोत्तम सैनी, रामनिवास बारवासिया, सुरेश शर्मा, डॉ. उमेद जांगिड़, सुभाष सैनी, महेश गांधी, विनय सहित अनेक ग्रामीणों और लोहारू शहर के लोगों ने युवक सतीश शर्मा को गांव पहुंचकर अंतिम विदाई दी और घटना पर गहरा शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed