{"_id":"649463ba3c5c060c7e0eef77","slug":"ajay-chautala-can-contest-the-lok-sabha-elections-from-bhiwani-after-getting-relief-from-the-court-bhiwani-news-c-21-1-hsr1033-162631-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कोर्ट से राहत मिलने पर भिवानी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कोर्ट से राहत मिलने पर भिवानी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अजय चौटाला
Thu, 22 Jun 2023 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 22 Jun 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
भिवानी: उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देते हुए।
भिवानी। वर्ष-2024 में होने वाले चुनाव को लेकर हरियाणा में गठबंधन सरकार के बीच तकरार सामने आने लगी है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीजेपी ही नहीं जेजेपी भी 10 की 10 लोकसभा सीटों पर जीत की तैयारी में जुटी है। इसको लेकर न हम बीजेपी को और न बीजेपी हमें रोक सकती है। उन्होंने संकेत दिए कि कोर्ट से राहत मिली तो उनके पिता डॉ. अजय चौटाला भिवानी लोकसभा से चुनाव लड़ सकते हैं।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला वीरवार को भिवानी के डीसी कॉलोनी स्थित भारतीय कबड्डी टीम के कोच राममेहर घनघस के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब से जेजेपी बनी है, तब से हमारा वोट बैंक बढ़ा है। इस बार हरियाणा में जेजेपी 40 फीसदी वोट पाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में भाजपा व जजपा गठबंधन में बढ़ रही खटास पर साफ किया कि गठबंधन को लेकर कोई संशय नहीं है। गठबंधन मजबूती से चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा।
उन्होंने सिरसा में अमित शाह की रैली के बाद हर भाजपा नेता द्वारा हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर जीत के दावे पर कहा कि जेजेपी कौन सी दो-चार सीटों पर दावा कर रही है। हम भी 10 की 10 सीटों पर जीत की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, जींद के केजरीवाल के चुनावी शंखनाद पर कटाक्ष करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि छोटी छोटी पार्टियां भी जेजेपी को कमजोर करने के लिए जींद से ही शंखनाद कर रही हैं। साथ ही सूरजमुखी को लेकर हुए आंदोलन पर दुष्यंत ने कहा कि हरियाणा सरकार पंजाब व राजस्थान से ज्यादा भाव दे रही है। फिर भी आंदोलन हरियाणा में होता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां हरियाणा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं।