{"_id":"65832b2c6e9de186200fec38","slug":"agriculture-minister-along-with-administrative-officials-conducted-a-surprise-inspection-and-checked-the-cleanliness-system-of-the-city-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-10457-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कृषि मंत्री ने औचक निरीक्षण कर शहर की सफाई व्यवस्था जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कृषि मंत्री ने औचक निरीक्षण कर शहर की सफाई व्यवस्था जांची
Wed, 20 Dec 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान शहर की साफ सफाई पर अधिकारियों को निर्देश देते कृषि मंत्री जेपी दलाल। संवाद
भिवानी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने बुधवार सुबह शहर का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था जांची। इस दौरान मंत्री को शहर के अंदर कई जगह गंदगी के ढेर दिखे तो उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी भी जताई।
कृषि मंत्री ने करीब दो घंटे तक शहर के कई हिस्सों में घूमकर सफाई व्यवस्था के बारे में जाना और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बाद भी शहर की बदहाली देखकर मंत्री बिफर गए और उन्होंने मौके पर मौजूद डीसी और एडीसी को सख्त हिदायतें कि दस दिन के अंदर शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने यह भी अल्टीमेटम दिया कि दस दिन के बाद फिर से वे शहर का इसी तरह से निरीक्षण करेंगे। अगर कहीं गंदगी मिलती है तो फिर कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल एक से सात दिसंबर तक शहरों में सफाई पखवाड़ा चलाने के निर्देश दे चुके हैं।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बुधवार सुबह डीसी नरेश नरवाल और एडीसी अनुपमा अंजलि के साथ शहर की सफाई व्यवस्था जांचने के लिए औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने शहर के भगत सिंह चौक से घंटाघर चौक, रोहतक गेट सब्जी मंडी से एमसी कॉलोनी मोड़, जैन चोक, दिनोद गेट, कृष्णा कॉलोनी, ग्वार फैक्टरी क्षेत्र व रेस्ट हाउस और पुराना बया पर्यटन केंद्र सहित दर्जनों जगहों पर पहुंचकर वहां सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री को औचक निरीक्षण में कहीं गंदगी के ढेर लगे मिले तो कहीं नाले और नालियां गंदगी से ठसाठस भरी मिली। कई हिस्सों में तो सीवर भी ठप मिला।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण की भनक लगने के बाद नगर परिषद के अधिकारी भी सफाई कराने में जुट गए। हालांकि मंत्री ने कई ऐसी जगह देखी, जहां कई महीनों या फिर सालों से सफाई नहीं हुई थी। ऐसी जगहों पर लगे कूड़े के ढेर साफ कराए जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
मैंने शहर में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया है। इस दौरान प्रशासन को 10 दिन का समय दिया है। 10 दिनों बाद मैं दोबारा निरीक्षण करुंगा और लोगों से राय लूंगा। फिर कहीं कोई गड़बड़ी या लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-जेपी दलाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हरियाणा सरकार।