फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Admissions for class 9th and 11th will begin from April 1

Bhiwani News: कक्षा कक्षा 9वीं और 11वीं में एक अप्रैल से होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Admissions for class 9th and 11th will begin from April 1
राजकीय कन्या स्कूल का मुख्य द्वार। 
भिवानी। सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले एक अप्रैल से शुरू होंगे। वहीं दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को 11वीं में अस्थाई प्रवेश दिया जाएगा। दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद दस दिन तक 10वीं में सामान्य दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले को लेकर निर्देश जारी किए हैं। जारी किए गए आदेशों में कक्षा 9वीं में दाखिला प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी। संस्था के मुखिया की अनुमति से बिना विलंब शुल्क दाखिले एक मई से 16 मई तक होंगे। यानी जो विद्यार्थी 30 अप्रैल तक दाखिला लेने से चूक जाएंगे तो उन्हें अगले 15 दिन बिना विलंब शुल्क के दाखिला लेने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही संस्था के मुखिया द्वारा संबंधित खंड अधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के बाद 17 मई से 31 मई तक भी बिना विलंब शुल्क के दाखिले किए जाएंगे। कक्षा 11वीं में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एक अप्रैल से प्रोविजनल आधार पर दाखिला शुरू किए जाएंगे। इसके बाद सामान्य दाखिला प्रक्रिया बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम के दस दिनों की अवधि के भीतर पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के मुखिया की अनुमति द्वारा बिना विलंब शुल्क के अगले दस विद्यालय दिवसों तक दाखिले होंगे। इस अवधि के दौरान यदि कोई विद्यार्थी दाखिला लेने से छूट गया है तो संबंधित स्कूल या संस्था मुखिया जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति प्राप्त करने के बाद अगले दस दिन बिना विलंब शुल्क के दाखिले कर सकेगा। जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति अवधि समाप्त होने के बाद दाखिला लेने के लिए सेकेंडरी शिक्षा निदेशक की अनुमति लेनी होगी।

------
शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 9वीं व 11वीं में दाखिलों के लिए शेड्यूल जारी किया है। दोनों कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी।
- शिवकुमार तंवर, खंड शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article