फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   account 49 thousent

ओटीपी पूछ दो लोगों के खाते से उड़ाए 49 हजार

Mon, 29 Jul 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
account 49 thousent
सावधान। आपके बैंक खाते के पैसों पर साइबर ठगों की बुरी नजर है। ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों को ट्रेस आउट करने में पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं। ताजा मामला तोशाम क्षेत्र का है, जहां दो युवकों के बैंक खातों से 49 हजार रुपये की नकदी गायब कर दी गई। हालांकि बैंक प्रबंधन व पुलिस अधिकारी भी बैंक खाते से जुड़ी जानकारी किसी अनजान से शेयर नहीं किए जाने के प्रति आगाह कर रहे हैं, मगर फिर भी बैंक खातों के लूटेरे अपने शिकार को आखिरकार ढूंढ ही लेते हैं।
विज्ञापन

तोशाम के वार्ड नंबर पांच निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कस्बा की एसबीआई खाता है। उसके पास सात जुलाई को एक नंबर से फोन आया, जिस पर बोलने वाले ने कहा कि वह बैंक से बोल रहा है। उसके नंबर पर ओटीपी आया है। वह जल्दी से बताओ क्योंकि आपका एटीएम बंद हो गया है। उसको चालू करना है। फिर उसे ओटीपी नंबर बताया। जिसपर खाता से तीन बार में 24 हजार रुपये कट गए। इसकी शिकायत उसने तोशाम पुलिस को दी।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मामला तोशाम क्षेत्र के गांव खारियावास का है। जहां पर सज्जन कुमार के बैंक खाता से एटीएम के जरिए 25 हजार रुपये की नकदी गायब हो गई। जिसकी शिकायत उसने तोशाम पुलिस को दी। सज्जन कुमार ने बताया कि उसका तोशाम की पीएनबी शाखा में खाता है। 26 जुलाई की सुबह नौ बजकर 49 मिनट पर उसके बैंक खाता से एटीएम के जरिये 25 हजार रुपये की नकदी धोखाधड़ी से निकाली गई। जबकि उसका एटीएम उसी के पास मौजूद था। सज्जन ने मामले की शिकायत तोशाम पुलिस को दी। तोशाम पुलिस के जांच अधिकारी दलबीर व उद्यम सिंह ने दोनों ही मामलों में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर बैंक खातों से 49 हजार रुपये की नगदी उड़ाए जाने के मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed