फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Abortion would be the couple's social exclusion

गर्भपात करवाने वाले दंपति का होगा सामाजिक बहिष्कार

Mon, 27 Apr 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/भिवानी
ब्यूरो/भिवानी Updated Mon, 27 Apr 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन

रविवार को पंवार खाप 32 की पंचायत गांव सांवड़ स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता पंवार खाप प्रधान रामेश्वर पंवार ने की।  पंचायत में डीजे व शराब पर पाबंदी लगाने के अलावा कन्या भ्रूण हत्या रोकने, पेड़ लगाए जाने संबंधी महत्वपूर्ण सामाजिक फैसले लिए गए।

विज्ञापन


पंवार खाप 32 प्रधान रामेश्वर ने बताया कि पंचायत ने खाप के तहत आने वाले सभी गांवों में भविष्य में शादी या अन्य समारोह के दौरान डीजे बजाए जाने पर पूर्ण रुप से पाबंदी लगाई है। पंचायत में निर्णय लिया गया कि कोई व्यक्ति डीजे का प्रयोग करता है तो उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


पंवार खाप प्रधान ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि बारात में 51 व्यक्तियों से अधिक लोगों को शामिल नहीं किया जाए, बिगड़ते लिंगानुपात को देखते हुए शादी के दौरान आठवां फेरा कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जरुरी लिया जाए। यह भी फैसला लिया गया कि गर्भपात करवाने वाले दंपति का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की बिक्री पर रोक लगाई
खाप प्रधान रामेश्वर ने बताया कि पंचायत में फैसला लिया गया कि गांव में शराब ठेके को छोड़कर कोई भी व्यक्ति शराब या किसी प्रकार के नशीले पदार्थ की बिक्री करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। यह भी फैसला लिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति हर छह माह के दौरान एक पेड़ अवश्य लगाए व उसकी देखभाल भी स्वयं करे।

युवाओं को दी नसीहत
पंचायत में वक्ताओं ने दिशा से भटक रही युवा पीढ़ी को नसीहत देते हुए कहा कि अगर कोई युवा अपराध करता है तो कोई भी व्यक्ति उसकी मदद के लिए आगे नहीं आएगा। युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रहने, शिक्षा व खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पंचायत में लड़कियों को शिक्षित करने व लड़कों के बराबर बिना किसी भेदभाव परवरिश करने पर जोर दिया गया।


गिरता लिंगानुपात चिंता का विषय
खाप प्रधान रामेश्वर ने कहा कि आज गिरता लिंगानुपात गहन चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरुक होने की जरूरत है। पंवार खाप 12 गांवों के प्रधान बाबू सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लड़कियों के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। बाबू सिंह ने कहा कि खाप द्वारा लिंगानुपात को कंट्रोल करने के लिए एक कमेटी बनाकर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed