फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A sobbing life... Chang, a cancer patient, struggling with the indifference of the system

Bhiwani News: सिसकती जिंदगी...सिस्टम की बेरुखी से जूझते चांग के कैंसर पीड़ित

Fri, 07 Aug 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 07 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
A sobbing life... Chang, a cancer patient, struggling with the indifference of the system
युधिष्ठिर ग्रेवाल
विज्ञापन

चांग। गांव चांग में पिछले कुछ महीनों में कैंसर के बढ़ते मामलों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। करीब 15 हजार आबादी वाले गांव में छह माह के दौरान 14 से अधिक कैंसर मरीज सामने आए हैं जबकि दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
वर्तमान में कई बुजुर्ग और युवा मरीज रोहतक पीजीआई, झज्जर सहित निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश मरीज अपने स्तर पर इलाज का खर्च उठा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल विशेष सहायता नहीं मिल रही है। हालांकि मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचने के लिए रोडवेज बस पास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। गांव के भाईचारा ग्रुप ने कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का निर्णय लिया है। ग्रुप संयोजक विजय बागड़ी ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंसर के बढ़ते मामलों के कारणों का पता लगाने के लिए सर्वे और जांच कराने की मांग की है ताकि बीमारी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते व्यापक स्वास्थ्य सर्वे कराया जाए ताकि बीमारी के संभावित कारणों की पहचान कर प्रभावी रोकथाम की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed