{"_id":"6893ad2dc944556376079d48","slug":"a-person-died-after-falling-from-a-moving-train-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-137881-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चलती ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चलती ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत
Thu, 07 Aug 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। रेवाड़ी-भटिंडा रेलमार्ग पर बवानीखेड़ा स्टेशन के नजदीक फाटक नंबर सी-66 के पास बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। बठिंडा से जयपुर जा रही सवारी गाड़ी से 40 वर्षीय एक व्यक्ति अचानक नीचे गिर गया और ट्रेन के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका शरीर कटकर दो हिस्सों में बंट गया।
घटना की जानकारी गेट मैन रतनलाल ने तुरंत स्टेशन मास्टर को दी जिसके बाद भिवानी स्थित आरपीएफ और जीआरपी चौकी को सूचित किया गया। गेट मैन ने बताया कि ट्रेन के गुजरते समय व्यक्ति अचानक डिब्बे से नीचे आ गिरा और चक्कों के नीचे आ गया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।