फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A new spark of well-being is set to ignite at Alakh Gaushala, with the completion of a 'Nandishala Park' built at a cost of 25 lakh.

Bhiwani News: अलख गोशाला में अब जगेगी सेहत की अलख, 25 लाख से तैयार हुआ नंदीशाला पार्क

Sat, 17 Oct 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
A new spark of well-being is set to ignite at Alakh Gaushala, with the completion of a 'Nandishala Park' built at a cost of 25 lakh.
अलख गोशाला में तैयार किया गया पार्क।
बहल। अलख गोशाला परिसर में गो सेवकों और आमजन के लिए नंदीशाला पार्क विकसित किया गया है। यह पार्क करीब 25 लाख रुपये की लागत से जानकीदास चौधरी की स्मृति में उनके परिवार ने बनवाया है। इसमें हरियाली और शांत वातावरण के बीच लोग भ्रमण कर सकेंगे, साथ ही राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए 101 फीट ऊंचा तिरंगा भी लगाया गया है।
विज्ञापन

गोशाला में गो सेवक लंबे समय से ऐसे स्थान की जरूरत महसूस कर रहे थे। यहां वे गायों की सेवा के बाद बचे समय में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें। बहल निवासी कारोबारी राजेश चौधरी गोशाला पहुंचे तो गो सेवकों ने उनके सामने पार्क की आवश्यकता रखी। राजेश चौधरी ने अपने पिता सत्यनारायण चौधरी, भाई उमेद चौधरी, रतनलाल, नरेश कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों से इस पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार ने जानकीदास चौधरी की स्मृति में पार्क बनवाने की इच्छा जताई। उन्होंने गोशाला प्रधान गजानंद अग्रवाल से संपर्क किया। गोशाला प्रबंधन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए परिसर से लगती जमीन पर पार्क विकसित करने का निर्णय लिया। करीब एक साल की मेहनत के बाद यह पार्क बनकर तैयार हुआ है। इसे अब आमजन के लिए खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों और व्यायाम की सुविधाएं
चौधरी परिवार के अनुसार, नंदीशाला पार्क को सुकून और मानसिक शांति के अनुभव के लिए विकसित किया गया है। आगामी योजना के तहत बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे। साथ ही, व्यायाम के लिए भी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह स्थान हर आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी बन सकेगा।

आज होगा लोकार्पण, जेपी दलाल होंगे मुख्य अतिथि
नवनिर्मित नंदीशाला पार्क का लोकार्पण समारोह शनिवार को आयोजित होगा। इसमें पूर्व मंत्री जेपी दलाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। गोशाला प्रधान गजानंद अग्रवाल ने पार्क निर्माण में सहयोग देने वाले सत्यनारायण चौधरी परिवार को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया है। पार्क में देश भावना का संचार करने के लिए 101 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। यह बहल क्षेत्र का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed