फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A child who went to the factory with his father in Sector-26 fell into a dirty drain and died.

Bhiwani News: सेक्टर-26 में पिता के साथ फैक्टरी में गया बच्चा गंदे नाले में गिरा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
A child who went to the factory with his father in Sector-26 fell into a dirty drain and died.
भिवानी। शहर के सेक्टर-26 में चार वर्षीय बच्चा बुधवार को पिता के साथ फैक्टरी में गया था। इस दौरान उसके पिता काम में जुट गए जबकि सौरभ पास में खेलने लगा। इस दौरान वह फैक्टरी में गंदे नाले में गिर गया। सूचना मिलने पर बच्चे को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सब्जी मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और नागरिक अस्पताल में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

न्यू कीर्ति नगर कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह औद्योगिक सेक्टर-26 की एक फैक्टरी में काम करता है। बुधवार को वह अपने बेटे को लेकर फैक्टरी गया था। खेलते हुए सौरभ गंदे नाले में गिर गया। जब काफी समय तक सौरभ नहीं दिखा तो उसकी तलाश की तो वह नाले में बेसुध पड़ा था। इसके बाद उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सब्जी मंडी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई रामगोपाल ने बताया कि मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed