{"_id":"5b01c8114f1c1bdd408b69e3","slug":"91526843409-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर सरपंच सस्पेंड तो चार बार प्रदेश जलाने पर सरकार क्यों नहीं : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर सरपंच सस्पेंड तो चार बार प्रदेश जलाने पर सरकार क्यों नहीं : हुड्डा
Updated Mon, 21 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पराली जलाने पर सरपंच सस्पेंड तो चार बार प्रदेश जलाने पर सरकार क्यों नहीं : हुड्डा
भिवानी। प्रदेश सरकार ने पराली जाने पर किसान को जुर्माने के साथ-साथ सरपंच को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। इस तरह तो हरियाणा को चार बार जलाने वाली सरकार भी सस्पेंड होनी चाहिए। यह बात सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बवानीखेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। भीड़ से गदगद सांसद हुड्डा ने कहा कि कि वे सरकार को चादर ओढ़ा देंगे। उन्होंने अपना परना (अंगोछा) हवा में लहराते हुए भाजपा सरकार को ललकारा।
पत्रकारों से बातचीत में सांसद हुड्डा ने कहा कि हरियाणा चार बार जला, 76 लोगों की जान गई। हरियाणा में ऐसा कभी नहीं हुआ। आज हर वर्ग आंदोलन को मजबूर है। चाहे किसान हो, मजदूर हो या सरपंच। अब मीडिया ही बचा है और उन्हें लगता है कि सरकार इन्हें भी नहीं छोड़ेगी। सफाई कर्मचारियों कर्मचारियों की मांगे जायज है और सरकार ने अपने घोषणा पत्र में भी वेतन बढ़ाने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि सरकार ने स्वच्छता अभियान के लिए 40 हजार करोड़ का बजट आवंटन किया है। मगर इसमें सफाई कर्मियों के लिए एक रुपया भी नहीं रखा। न तो तनख्वाह के लिए और न ही उपकरणों के लिए। सिर्फ विज्ञापनों के लिए फोटो खिंचवाने के लिए बजट का प्रावधान किया है। सांसद हुड्डा ने कहा कि अब कोयला सस्ता हुआ है मगर बिजली के रेट घटने की बजाय बढ़ाए ही जा रहे है।