फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   30 से शुरू होगी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप

30 से शुरू होगी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप

Thu, 23 Nov 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
30 से शुरू होगी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप
30 से शुरू होगी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप
विज्ञापन

भिवानी। पीसीसीएआई चीफ पैटर्न नीलम अग्रवाल ने कहा कि 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी में देशभर के 18 राज्यों से दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे। पहली बार पिंक बॉल से 40-40 के ओवर के वन डे मैच होंगे।
बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए नीलम अग्रवाल ने बताया कि देश में पीसीसीएआई की ओर से होने वाले दिव्यांग क्रिकेट एशिया कप तीन दिसंबर को होना था। वह किन्हीं कारण स्थगित कर दिया गया है। पीसीसीए इस बार विश्व विकलांग दिवस पर देश में पहली बार 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक भिवानी के भीम स्टेडियम में दिव्यांग क्रिकेट चैपियनशिप ट्रॉफी कराएगी। उन्होंने बताया कि 2019 में वर्ल्ड कप भी कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, आयोजन समिति के चेयरमैन संजय गोयल ने बताया कि फरवरी माह में एशिया कप आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए दूसरे देशों की टीमों से भी अनुमति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम को एशिया कप और 2019 में वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जा रहा है। जिसका सारा खर्च पीसीसीएआई उठा रही है। इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन अमन मलिक, एचएसएडी के प्रदेश अध्यक्ष गोवर्धन आचार्य, स्वागत समिति अध्यक्ष रमेश सैनी, सीईओ रविंद्र भाटी, उपाध्यक्ष वेद टुटेजा दिल्ली, स्वागत समिति सहयोगी अजय कुमार, प्रवक्ता अशोक भारद्वाज, हरीश कोच, विजय अग्रवाल, अमित भारद्वाज, कृष्ण सिंह, लक्ष्मण गौड़, पंकज गोयल, एडवोकेट कपिल शर्मा, सुरेश कुमार, भोलाराम सोनी, राजकुमार, संदीप, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed