फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   7.5 crore will solve the problem of drinking water to five villages

7.5 करोड़ की लागत से पांच गांवों की पेयजल समस्या का होगा समाधान

Fri, 04 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Fri, 04 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
7.5 crore will solve the problem of drinking water to five villages
चरखी दादरी। पांच गांवों में 7.5 करोड़ की लागत से पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर दिया है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।  इस निर्माण कार्य के पूरा होने पर इन गांवों में अगले 30 वर्षों तक पेयजल का संकट  नहीं रहेगा।
विज्ञापन

इन गांवों को मिलेगी राहत
गांव मिसरी, लांबा, कोल्हावास, सौंप व कासनी में कई वर्षों से पेयजल समस्या बनी हुई है। गांव मिसरी में पहले से ही जलघर बना है मगर यह काफी पुराना व जर्जर हो चुका है। पंपिंग सिस्टम ,फिल्टर व मोटर आदि जर्जर हालत  में हैं, जिससे पानी का दवाब नहीं बन पाता। साथ ही पाइप लाइन जर्जर होने से पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही है। इन पांचों गांवों की आबादी भी बढ़ी है, लेकिन पानी की क्षमता नहीं बढ़ाई गई, जिससे पिछले काफी सयम से इन गांवों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। यह पांचों गांव करीब चार किलोमीटर के दायरे में स्थित है।
विज्ञापन

यूं होगा समाधान
विभाग ने इन पांच गांवों में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए 7.5 करोड़ का एस्टीमेट बना दिया है। विभाग मिसरी के साथ लगते सौंप-कासनी गांवों में भी जलघर का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा इन पांचों गांवों के लिए लोहारू नहर तक 12 इंच की नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिनके जरिए सीधे मिसरी व सौंप-कासनी के जलघरों में पानी पहुंचेगा। यह लाइन करीबन 12 किलोमीटर लंबी होगी। नहर पर 60 बीएचपी पावर की मोटर लगेंगी जिससे प्रति मिनट 4200 लीटर पानी का उठान हो सकेगा। इतना ही नहीं  विभाग इन जलघरों पर नई मोटर, पंपिंग व नए फिल्टर सिस्टम भी लगाएगा। विभाग की मानें, तो इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद इन गांवों में अगले 30 वर्षों तक पेयजल समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::::::::
विभाग ने इन गांवों की सुविधा के लिए यह यह कदम उठाया है। एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। उम्मीद है जल्द ही यह मंजूर भी हो जाएगा।
राकेश कुमार जांगड़ा, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed