फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   69 Corona posive patients found in one day in Bhiwani.

जिले में एक ही दिन में 69 संक्रमित, अकेले बीटीएम क्षेत्र से 36, तीन स्वास्थ्य कर्मी भी

Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
69 Corona posive patients found in one day in Bhiwani.
कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सोमवार को एक ही दिन में 70 कोरोना संक्रमित सामने आए। इनमें से एक मरीज एक चरखी दादरी से हैं जबकि 69 मरीज जिले से हैं। चिंतनीय बात यह है कि करीब 35 कोरोना संक्रमित शहर के बीटीएम मिल क्षेत्र और आसपास की कॉलोनियों से हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की एक महिला चिकित्सक, दो एमपीएचडब्ल्यू व एक अन्य कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 295 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 210 हैं और 84 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह ही 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन्हें आइसोलेट करने में जुटी ही थी कि दोपहर को 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद शाम को फिर 40 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक, दो एमपीएचडब्ल्यू, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी पॉजिटिव
सोमवार को पॉजिटिव आए मरीजों में सामान्य अस्पताल की एक 27 वर्षीय महिला चिकित्सक भी शामिल है, जो मरीजों के इलाज में जुटी थीं। इसके अलावा रविवार को लेबर कॉलोनी क्षेत्र में ड्यूटी देने वाले दो एमपीएचडब्ल्यू, आइसोलेशन वार्ड छह के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीटीएम क्षेत्र में मिले 36 संक्रमित
भिवानी के बीटीएम क्षेत्र और आसपास की कॉलोनियों से सबसे ज्यादा 36 संक्रमित मामले सामने आए हैं। सोमवार सुबह 15 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें से एक बीटीएम लाइन से 15 वर्षीय लड़का है, जो कि टीआईटी स्कूल में पढ़ता है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। सात कोरोना पॉजिटिव केस डीसी कालोनी से हैं, जिनमें से 45 वर्षीय और 37 वर्षीय व्यक्ति हैं। दोनों ही बीटीएम मिल में कार्य करते हैं। एक 27 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। उसका पति पहले से पॉजिटिव पाया गया है, जो कि बीटीएम में कार्य करता है। 29 वर्षीय महिला और उसका 9 वर्षीय बच्चा दोनों ही पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। वहीं 45 वर्षीय महिला और उसकी 16 वर्षीय बेटी भी पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई थी।
ये भी आए पॉजिटिव
गांव चांग से एक 26 वर्षीय युवक है, जो गुरुग्राम में प्राइवेट जॉब करता है और वह 16 जून को चांग आया था।
गांव गैंडावास से एक 38 वर्षीय व्यक्ति है। वह जयपुर की ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्य करता है। 10 जून को अपने गांव आया था।
लोहारू वार्ड-4 से 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह कुल्फी बेचने का कार्य करता था। वह तीन महीने पहले अपने गांव नैन्ही कुड़िया (राजसमंद) गया था, वह वहां से 20 जून को लोहारू लौटा और उसने 20 जून को लोहारू अस्पताल में सैंपल दिया था।
गांव दिनोद से चार पॉजिटिव : चार पॉजिटिव केस गांव दिनोद से हैं, जिनमें एक 56 वर्षीय, एक 29 वर्षीय और एक 31 वर्षीय महिला है। वहीं एक 38 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनमें दो तो भाई-बहन हैं। ये सभी मजदूरी का करते हैं और पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं।
बलियाली में दो केस : बलियाली गांव में सोमवार को दो केस सामने आए हैं। एक 29 वर्षीय महिला और एक किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
हालु बाजार में युवक पॉजिटिव : हालुबाजार में 25 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शहर में यहां से भी पॉजिटिव : शहर के पतराम गेट से 29 वर्षीय महिला, दादरी गेट से 27 वर्षीय महिला, बड़ाला गांव से 30 वर्षीय युवक, ब्रह्मा कॉलोनी से 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सोमवार को 69 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब 295 कोरोना पॉजिटिव केस जिले में है, जिनमें 84 ठीक हो चुके हैं। बुधवार को 160 सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजे गए है। रविवार तक भेजे गए सैंपल में से 107 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन

कोरोना संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भेजती कोविड-19 टीम।

कोरोना संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भेजती कोविड-19 टीम।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed