{"_id":"66faed6f4c745b8d18090191","slug":"66-students-awarded-gold-medals-for-academic-excellence-at-convocation-bhiwani-news-c-125-1-pbt1004-123799-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दीक्षांत समारोह में 66 छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दीक्षांत समारोह में 66 छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक
Mon, 30 Sep 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
बहल। बीआरसीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का 10वां दीक्षांत समारोह स्वामी विवेकानंद सभागार में मनाया गया। इस अवसर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। वहीं टाटा हाउसिंग एंड रियलिटी लिमिटेड मुंबई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हेड कॉर्पोरेट ओलंपियन अर्जुन अवार्डी और द्रोणाचार्य अवार्डी संजीवा कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
समारोह की अध्यक्षता बीआरसीएम शिक्षण समिति के चेयरमैन हरिकृष्ण चौधरी ने की। मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजबीर सिंह ने छात्रों को अपने ज्ञान और क्षमताओं को समाज और देश के विकास के लिए समर्पित करने का संदेश दिया। बीआरसीएम शिक्षण समिति के निदेशक डॉ. एसके सिन्हा ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का परिचय कराया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुज शर्मा ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें उन्होंने बीते वर्ष के प्रमुख अकादमिक और शोध-सम्बंधित उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
बीआरसीएम कॉलेज के 677 बीटेक और 270 एमटेक छात्रों को उपाधियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर कुल 66 छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जबकि 62 छात्रों को रजत पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दीक्षांत समारोह के दौरान बीआरसीएम कॉलेज की सिल्वर जुबली यानी 25वीं वर्षगांठ का विशेष लोगो और स्मारिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
समारोह का मंच संचालन डॉ. जितेंद्र गौड़ और अनीता दलाल ने किया। इस अवसर पर बीआरसीएम शिक्षण समिति के चेयरमैन हरिकृष्ण चौधरी, डॉ. शरणजीत कौर, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, उर्मिला चौधरी, उषा सिन्हा, डॉ. सुनील शुक्ला, राजेश झाझड़िया, संदीप टंडन, सरस्वती दीक्षित, पवन पंघाल मौजूद रहे।