फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिक्षा मंत्री ने सुने परिवार, 15 दिन में जोहड़ों में पानी देने का दिया आश्वासन

कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिक्षा मंत्री ने सुने परिवार, 15 दिन में जोहड़ों में पानी देने का दिया आश्वासन

Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिक्षा मंत्री ने सुने परिवार, 15 दिन में जोहड़ों में पानी देने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
कष्ट निवारण समिति की बैठक में गांव कासनी कलां में महिला से मारपीट और छेड़छाड़ मामले में सहीं जांच नहीं करने के आरोप लगे तो शिक्षा मंत्री ने मामले की सहीं जांच कराने के निर्देश देने के साथ-साथ इस केस के जांच अधिकारी एएसआई रमेश के खिलाफ भी केस दर्ज कर उसे जांच में शामिल करने के निर्देश दिए। पीड़िता ने एएसआई रमेश पर आरोपियों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया था। शिक्षा मंत्री ने पेयजल समस्या पर विभिन्न्न गांवों के जोहड़ों को 15 दिन के अंदर-अंदर पानी से भरने का आश्वासन दिया।
सोमवार को पंचायत भवन में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने 16 परिवादों की सुनवाई की। बैठक में रखे गए गांव अजीतपुरा, ढाणा नरसान, ढ़ाणा लाडनपुर में पेयजल संकट के मामले की सुनवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम के चलते समुचित पेयजल के साथ-साथ मवेशियों के लिए जोहड़ों में पानी का प्रबंध होना चाहिए। उन्होंने नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में रखे गए भिवानी की बाग कोठी के गली नंबर पांच निवासी गायत्री देवी के घर हुई चोरी के मामले को शिक्षा मंत्री ने पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को सौंपा और एक महीने में जांच करने के निर्देश दिए। नगर के गोपाल होटल क्षेत्र के निवासी महाबीर प्रसाद के घर पर हुई चोरी के मामले को भी शिक्षा मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा और शीघ्र जांच करने को कहा।
विज्ञापन

सेक्टर 13 से रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा द्वारा नवनिर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में कनेक्शन नहीं किए जाने के मामले की सुनवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने हुडा अधिकारियों को एक महीने के अंदर कनेक्शन करने व खाली प्लाटों में उगी झाडिय़ों को शीघ्र कटवाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत अजीतपुरा, ढ़ाणा लाडनपुर, ढ़ाणा नरसान के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांवों में पेयजल और जोहड़ खाली होने से पशुओं के लिए पानी की समस्या बनी है। इस पर मंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई और बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिन के अंदर इस समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान ढ़ाणी निवासी मोनू की सीवरेज संबंधी समस्या का भी संबंधित अधिकारियों ने जल्द समाधान करने को कहा। कस्बा बवानीखेड़ा निवासी हनुमान प्रसाद के मोबाइल टावर से संबंधित परिवाद को शिक्षा मंत्री ने उपायुक्त को जांच करवाने के निर्देश दिए। गांव बामला निवासी कर्म सिंह व बलवान सिंह की गली निर्माण कार्य से संबंधित परिवाद की सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने बताया कि एक-दो दिन में ही समाधान कर दिया जाएगा। लोहारू नगर पालिका के सेवानिवृत्त लिपिक सत्यनारायण सैनी के भविष्य निधि से संबंधित परिवाद का एसडीएम लोहारू को 15 दिन में समाधान करने के निर्देश दिए। सिवानी के वार्ड नंबर तीन निवासी कर्मजीत के बिजली निगम से संबंधित परिवाद पर निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया 15 दिन के अंदर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। हालवास गेट निवासी दिव्यांग कुणाल के पिता किशन लाल के परिवाद पर सुनवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि कुणाल की दिव्यांगता का प्रमाणपत्र लेकर उसको नियमानुसार लाभ दिया जाए। गांव आसलवास मरहेटा निवासी दिनेश, शिव कुमार व महा सिंह द्वारा रखे गए परिवाद की जांच शिक्षा मंत्री ने एसडीएम भिवानी को सौंपी।

इस मौके पर विधायक घनश्यामदास सर्राफ, उपायुक्त अंशज सिंह, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ओला, नगर परिषद चेयरमैन रण सिंह यादव, भाजपा जिला प्रधान नंदराम धानिया, जिला परिषद वाईस चेयरमैन प्रतिनिधि मुकेश शर्मा, एसडीएम भिवानी सतीश कुमार, नगराधीश महेश कुमार, लोहारू एसडीएम सुरेश कस्वां व तोशाम एसडीएम अनिल नागर, तहसीलदार रामनिवास भांभू, नायब तहसीलदार नरेश कुमार, जिला योजना अधिकारी डॉ. भागीरथ कौशिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राम सिंह, भाजपा नेता विक्रम सिंह, ताराचंद अग्रवाल, कमलेश भोड़ूका, विजय शेखावत, नंद किशोर अग्रवाल, आजाद वाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी, रीतिक वधवा, रविंद्र बापोड़ा, कपूर वाल्मीकि, सुंदर अत्री, कविता राजपूत, सुषमा शर्मा, सुभाष शर्मा, टेकचंद शर्मा, डॉ.बलवान सिंह सांगवान, चेयरमैन नंदलाल, रमेश सैनी, रामअवतार शर्मा, धर्मबीर पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed