फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   2.5 lakh poor families will get free millet along with wheat

Bhiwani News: गेहूं के साथ मुफ्त मिलेगा ढाई लाख गरीब परिवारों को बाजरा

Mon, 21 Oct 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 21 Oct 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh poor families will get free millet along with wheat
भिवानी। अब राशन डिपो पर अक्तूबर में जिले के ढाई लाख गरीब परिवारों को गेहूं के साथ मुफ्त बाजरा भी मिलेगा। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से सभी राशन डिपो पर बाजरा की खेप भिजवाई जा रही है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक इसका वितरण भी शुरू हो जाएगा। हरियाणा सरकार मोटा अनाज को बढ़ावा देने और गरीब परिवारों की थाली में पोषक तत्वों को बढ़ाने के मकसद से हर साल सर्दियों की शुरुआत में ही गेहूं के साथ बाजरा का भी वितरण करता है।
विज्ञापन


भिवानी जिले में करीब ढाई लाख से अधिक बीपीएल परिवार हैं। जिन्हें सरकारी राशन डिपो से चीनी, सरसों तेल के साथ गेहूं और बाजरा भी मिलेगा। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से अक्तूबर में बीपीएल परिवारों के लिए हर माह पांच किलोग्राम प्रति सदस्य राशन में तीन किलोग्राम गेहूं के साथ दो किलोग्राम बाजरा वितरण निर्धारित किया है। जबकि अंत्योदय परिवारों के लिए हर माह मिलने वाले 35 किलोग्राम राशन में अब दस किलो बाजरा और 25 किलोग्राम गेहूं वितरण की व्यवस्था कर दी है। हरियाणा सरकार किसानों से एमएसपी पर बाजरा की सरकारी खरीद करा रही है। खरीद के साथ ही गोदामों से राशन डिपो पर बाजरा की आपूर्ति भी कराई जा रही है। वैज्ञानिक विधि के अनुसार बाजरे का भंडारण एक साल तक ही सुरक्षित माना जाता है। ऐसे में खरीद के साथ ही खरीद किया गया बाजरा गरीबों में वितरण के दायरे में लाया जा रहा है। फिलहाल कयास ये भी है कि गरीबों को राशन वितरण में बाजरा जनवरी से फरवरी माह तक भी मिल सकता है।
विज्ञापन


सरकारी राशन डिपो पर अक्तूबर में गेहूं के साथ बीपीएल परिवारों को अब बाजरा का वितरण भी होगा। सभी राशन डिपो पर बाजरा की आपूर्ति कराई जा रही है। सभी डिपो धारकों को भी सरकार द्वारा निर्धारित अनुपात के हिसाब से बीपीएल परिवारों को गेहूं और बाजरे के वितरण संबंधी हिदायतें दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुकेश कुमार सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed