{"_id":"5b0efceb4f1c1b946e8b57e3","slug":"21527708907-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून में शुरू होगी नई बस सेवा, सर्वे में जुटे रोडवेज अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून में शुरू होगी नई बस सेवा, सर्वे में जुटे रोडवेज अधिकारी
Updated Thu, 31 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव कुमार,
भिवानी।
भिवानी जिला वासियों के लिए अच्छी खबर है। अब वे भिवानी से सीधे रोडवेज बसों से नैनीताल, मेरठ, अलीगढ़ और नूंह का सफर कर सकेंगे। भिवानी डिपो को इन क्षेत्रों के लिए बसें चलाने की अनुमति मिल गई है और अब बस परमिट मिलने का इंतजार है। परमिट की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और उम्मीद है कि जून माह में भिवानी से नैनीताल, मेरठ और अलीगढ़ के लिए बसें दौड़ने लगें।
भिवानी रोडवेज डिपो अधिकारियों ने करीब तीन साल पहले भिवानी से नैनीताल, भिवानी से मेरठ और भिवानी से अलीगढ़ रूट पर बसों की मांग को देखते हुए प्रपोजल तैयार किया था। इसे मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया मगर इसे मंजूरी नहीं मिली। जिस कारण यह प्रपोजल अब तक लटक रहा था। अब भिवानी डिपो को इन रूटों पर बस चलाने की मंजूरी मिल गई है। अनुमति मिलने के बाद अब भिवानी डिपो अधिकारियों ने रूट परमिट की प्रोसेस शुरू कर दी है। उम्मीद है कि अगले 15 दिन में रूट परमिट भी मिल जाए।
साथ ही इस मार्ग पर सर्वे की भी तैयारी हो गई है कि कितनी दूरी रहेगी और क्या किराया तय किया जाएगा। रास्ते में कौन-कौन से स्टेशन रोडवेज बसों के रोकने के लिए निर्धारित किए जाएं और रास्ते में आने वाले बड़े गांवों और शहरों का क्या किराया तय किया जाए। इसके लिए जल्द ही भिवानी डिपो से एक टीम बस से नैनीता, मेरठ, अलीगढ़ और नूंह तक का दौरा करेगी। नूंह चलने वाली बस वाया झज्जर, पटौदी, तावडू होकर जाएंगी।
विज्ञापन
कहां से कितनी है दूरी
क्षेत्र दूरी अनुमानित समय
भिवानी से नैनीताल करीब 413 किलोमीटर करीब नौ घंटे
भिवानी से मेरठ करीब 196 किलोमीटर करीब पांच घंटे
भिवानी से अलीगढ़ करीब 280 किलोमीटर करीब साढ़े पांच घंटे
भिवानी नूंह वाया झज्जर करीब 167 किलोमीटर करीब साढ़े तीन घंटे
इन राज्यों में भी दौड़ रही रोडवेज बसें
भिवानी से फिलहाल उत्तराखंड हरिद्वार, देहरादून, उत्तर प्रदेश में मथुरा, राजस्थान में झुंझुनू, चुरू, सीकर तक बसें चल रही हैं।
वर्जन::::
भिवानी से मेरठ, अलीगढ़, नैनीताल और नूंह रूट पर बसें चलाने की अनुमति मिल गई है। परमिट प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इन रूटों पर बस चलाने की लोगों की काफी मांग थी। जिसके अनुसार ही ये बसें चलाने का प्रपोजल मांगा था। इन रूटों पर बसें चलने से लोगों को काफी फायदा होगा।
दयाराम, रोडवेज अधिकारी