फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   करीब 35 फीसदी कम रहा नहर में पानी

करीब 35 फीसदी कम रहा नहर में पानी

Thu, 24 May 2018 12:46 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
करीब 35 फीसदी कम रहा नहर में पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
नहरों में 35 फीसदी पानी कम आने का असर दिखने लगा है। गांवों के बाद अब शहर में भी पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल संकट को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग ने राशनिंग का निर्णय लिया है। निर्णय के तहत अब एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की सप्लाई की जाएगी। ज्यादा समस्या पुराने जल घर और तृतीय जल घर निनान से जुड़ी कॉलोनियों में है। शहर का करीब 80 फीसदी क्षेत्र इन्हीं जल घरों से जुड़ा है। आगामी 13 जून तक यह समस्या रहने की उम्मीद है।
शहर में पेयजल संकट विकराल हो गया है। पेयजल समस्या को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग ने सभी ट्यूबवेल शुरू कर दिए है। जिन्हें 24 घंटे चलाया जा रहा है। इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के तहत अब राशनिंग शुरू की गई है। नए शेड्यूल के अनुसार अब पानी कम समय के साथ-साथ एक दिन छोड़कर एक दिन दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के पुराना जल घर से हाउसिंग बोर्ड, नया बाजार, बिचला बाजार, जेल क्षेत्र, लाइन पार की कॉलोनियां, गवर्नमेंट कॉलेज क्षेत्र लघु सचिवालय क्षेत्र, जगत कॉलोनी, पटेल नगर, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, विजय नगर, कृष्णा कॉलोनी, रोहतक गेट क्षेत्र आदि करीब तीन दर्जन कॉलोनियां जुड़ी हैं। इसी तरह तृतीय जल घर निनान से शहर की बैंक कॉलोनी, हनुमान गेट, दादरी गेट, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हनुमान ढाणी, जैन चौक क्षेत्र आदि करीब दर्जनभर से अधिक कॉलोनियां जुड़ी हैं। इस बार नहर में करीब 35 फीसदी कम पानी आया है। ऐसे में इन जल घरों के टैंकों में पर्याप्त पानी नहीं भर पाया। अब टैंकों की तली में ही पानी बचा है। जिसके कारण जन स्वास्थ्य विभाग ने राशनिंग का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच टीमें रोकेंगी पानी की बर्बाद
पेयजल संकट के बीच पानी की बर्बादी रोकने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने पांच टीमें बनाई है। इन टीमों के सदस्य पेयजल सप्लाई के दौरान शहर का दौरान कर पानी की बर्बादी रोकने के लिए अभियान चलाएंगी। जो भी पानी की बर्बादी करते मिला, उस पर जुर्माना किया जाएगा। जुर्माना कितना होगा अभी यह तय नहीं किया गया मगर यह करीब पांच सौ रुपये किया जा सकता है। जो उपभोक्ता जुर्माना नहीं भरेगा, उसकी जुर्माना राशि बिल में जोड़कर दी जाएगी।

वाशिंग स्टेशनों पर भी रोक
शहर में वाहनों की धुलाई करने वाले वाशिंग स्टेशनों पर भी जन स्वास्थ्य विभाग ने रोक लगाई है। इसके लिए सभी को नोटिस भी दिए गए है। साथ ही नोटिस के बावजूद वाहन धोते मिलने पर जुर्माना किया जाएगा।

वर्जन:::
पानी की कमी के चलते राशनिंग की गई है। नए शेड्यूल के अनुसार एक दिन छोड़कर एक दिन सप्लाई की जाएगी। पानी बर्बादी रोकने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
पवन कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed