Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lado entangled in paperwork; palms left empty, awaiting Lakshmi.

Bhiwani News: कागजों में उलझीं लाडो, लक्ष्मी के इंतजार में सूनी हथेलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lado entangled in paperwork; palms left empty, awaiting Lakshmi.
भिवानी एसडीएम कार्यालय में जन्मति​थि के भौतिक सत्यापन के लिए कतार में लगीं लाडो लक्ष्मी की आवे
भिवानी। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्मीदें कागजों में उलझकर रह गई हैं। जन्मतिथि सत्यापन के फेर में दो-दो सरकारी कार्यालयों की चौखट पर कतार में लगना पड़ रहा है। महिलाओं के पास परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि के भौतिक सत्यापन के संदेश पहुंच रहे हैं। इसके लिए पहले उन्हें नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) के जोनल कार्यालय और फिर एसडीएम कार्यालय जाना पड़ रहा है। रोजाना करीब दो हजार महिलाओं को भौतिक सत्यापन संबंधी संदेश मिल रहे हैं।
विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी योजना योजना के प्रारंभिक चरण नवंबर 2025 में 24,689 महिलाओं को पात्र माना गया था। इस महीने में अब तक 11,031 महिलाओं के आवेदन जन्मतिथि सत्यापन के लिए अटके हैं। पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की सहायता दी जाती है। सितंबर 2026 में वार्षिक पारिवारिक आय की सीमा बढ़ाकर एक लाख 80 हजार रुपये किए जाने के बाद नए पंजीकरण भी हुए हैं। इसके बावजूद जन्मतिथि सत्यापन की प्रक्रिया नई आवेदक महिलाओं के लिए परेशानी बनी हुई है। एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की जन्मतिथि का भौतिक सत्यापन उपमंडल स्तर पर किया जा रहा है। प्रत्येक एसडीएम कार्यालय में इसकी व्यवस्था की गई है। भिवानी एसडीएम कार्यालय में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सत्यापन खिड़की खुली रखने के निर्देश दिए हैं। महिलाओं को वैध दस्तावेज के आधार पर जन्मतिथि सत्यापन में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

-------
महिलाएं बोलीं- खाते में अब तक पैसे नहीं आए

मैं बवानीखेड़ा से सुबह 11 बजे आकर लाइन में लगी थी। पहले मुझे क्रिड कार्यालय भेजा गया और इसके बाद एसडीएम कार्यालय आने के लिए कहा गया। बवानीखेड़ा में एसडीएम नहीं बैठते हैं इसलिए भिवानी एसडीएम कार्यालय में जन्मतिथि के भौतिक सत्यापन के लिए आना पड़ा। लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन किया था लेकिन खाते में पैसे नहीं आए। फोन पर संदेश आया है कि जन्मतिथि सही नहीं है। - ओमपति, निवासी बवानीखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

---

गांव पपोसा से यहां आकर लाइन में लगी हूं। मैंने लाडो लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। फोन पर जन्मतिथि गलत होने का संदेश आया। दस्तावेज लेकर करीब पांच घंटे से लाइन में खड़ी हूं। एक ही खिड़की पर महिलाएं और पुरुष परिवार पहचान पत्र में अपने सदस्यों की जन्मतिथि का भौतिक सत्यापन करा रहे हैं। ऐसे में काफी समय लग रहा है। - रेखा रानी, निवासी पपोसा
--

लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन किए करीब तीन महीने हो चुके हैं लेकिन अब तक पैसा नहीं आया। कार्यालय में जानकारी लेने पहुंची तो परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि सही कराने के लिए कहा गया। इसके लिए पिछले एक सप्ताह से चक्कर लगा रही हूं। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कराए जा रहे हैं तो महिलाओं को कतारों में क्यों परेशान किया जा रहा है। - कविता, निवासी पपोसा

परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि सत्यापित नहीं होने पर महिलाओं को संदेश भेजे जा रहे हैं। सत्यापन के बाद ही योजना का लाभ मिलेगा। पात्र महिलाओं की वार्षिक पारिवारिक आय सीमा एक लाख 80 हजार रुपये किए जाने के बाद ऑनलाइन आवेदनों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। - हेमंत सैनी, जोनल मैनेजर, नागरिक संसाधन सूचना विभाग, भिवानी
------------
योजना का उद्देश्य और पात्रता
- योजना की शुरुआत 25 सितंबर 2025 को की गई थी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
- महिला स्वयं हरियाणा की निवासी होनी चाहिए। दूसरे राज्य से विवाह करके हरियाणा आई महिला के मामले में उसका पति निर्धारित 15 वर्ष की निवास शर्त पूरी करता हो।
- ऐसे परिवार जिनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और दसवीं या बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं तो वे भी पात्र माने जाएंगे।

- वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन ले रहीं महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
- परिवार पहचान पत्र में दर्ज जन्मतिथि और आवेदन में उपलब्ध जानकारी का मिलान किया जाता है। जन्मतिथि सत्यापित नहीं होती है तो आवेदन की पात्रता तय करने में समस्या आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed