फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पेयजल की किल्लत के लिए भिवानी-बहल मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, पांच घंटे के बाद पहुंचे अधिकारी

पेयजल की किल्लत के लिए भिवानी-बहल मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, पांच घंटे के बाद पहुंचे अधिकारी

Sun, 20 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पेयजल की किल्लत के लिए भिवानी-बहल मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, पांच घंटे के बाद पहुंचे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैरू।
पेयजल किल्लत से खफा गांव टिटानी के लोग शनिवार को सड़क पर उतरे और भिवानी-बहल मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब पांच बजे तक मुख्य सड़क मार्ग को जाम रखा। पांच घंटे बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द सुचारु पेयजल व्यवस्था का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीर खासे परेशान रहे।
पिछले एक साल से टिटानी गांव में पेयजल की भारी किल्लत है। अब लगातार 15 दिनों तक गांव में पानी की सप्लाई बंद है। बताया जाता है गांव की सप्लाई एक मोटर है ओर वह लोड ज्यादा होने से महीने में दो बार जल जाती है ओर जिसका भुगतान गांव के लोगों को करना पड़ता है। गर्मी के मौसम में कुएं का पानी कड़वा हो जाता है और जोहड़ भी सूखे पड़े हैं जिससे कि लावारिस पशु पानी की तलाश में भटकते है। ग्रामीण अपनी तथा मवेशियों की प्यास बुझाने के लिए दूर दराज से पानी का जुगाड़ करते है। गांव में जन संख्या के हिसाब से पानी की मोटर कम एचपी की हैं जो कि एक सप्ताह में ही जल जाती है। जिससे कि आम जन जीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को मजबूर होकर टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

--
पानी की समस्या के लिए कई बार एसडीएम व एक्सईएन के पास गांव की पंचायत जा चुकी हैं लेकिन दो बार आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं दिया न ही अब तक कोई विभाग से अधिकारी आया है पानी की समस्या पानी की मोटर कम एचपी की है लेकिन विभाग को कह चुके है कि बड़ी एचपी की मोटर रखी जाएगी ताकि पेयजल की किल्लत ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार
सरपंच गांव टिटानी
--
जल घर में जल हुई मोटर देखी ओर लोड ज्यादा होने से कारण मोटर जल गई लेकिन अब जनरेटर व 20 एचपी की मोटर नई लगवा दी है। आगे ऐसी समस्या नहीं होगी।
विक्रमजीत माथुर
एक्सईएन
पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग तोशाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed