फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ठेके पर भी नहीं मिल रहे सफाई कर्मचारी

ठेके पर भी नहीं मिल रहे सफाई कर्मचारी

Wed, 23 May 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
ठेके पर भी नहीं मिल रहे सफाई कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
14 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब आफत बन गई है। शहर में लगे कचरे के ढेरों से अब बीमारियों का खतरा गहरा गया है। अभी भी एक हजार टन से ज्यादा कचरा शहर की विभिन्न सड़कों के किनारे फैला है। कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए दो सौ कर्मचारियों की भर्ती करने की जिला प्रशासन को अनुमति मिली मगर अब हालात ये है कि सफाई कर्मी के लिए कोई आ ही नहीं रहा। कुछ नप के आंदोलनरत कर्मचारियों से घबराये है तो कुछ को वेतन मिलने संबंधित शंका है। अब हालात ये है कि प्रशासन के काफी प्रयासों के बावजूद एक हजार टन से ज्यादा कचरा शहर में इधर-उधर फैला है।
कर्मचारियों की हड़ताल का प्रभाव ना पड़े इसके लिए प्रशासन ने ठेकेदार के कर्मचारियों की सहायता से सफाई अभियान शुरू किया। तीन-चार दिन लगातार सफाई अभियान चलाया। डीसी, एसडीएम, सीटीएम, नप चेयरमैन, सचिव ने भी झाडू़ लगाई। मगर पिछले दो दिन से यह अभियान भी बंद हो गया। ऐसे में कचरे के हालात और ज्यादा बदतर हो गए है। सूत्र बताते है कि ठेकेदार के कर्मी भी अब काम करने में आनाकानी करने लगे है। उनके मन में शंका है कि उन्हें नप इस अतिरिक्त कार्य का वेतन देगा भी या नहीं।
विज्ञापन


कचरे के ढेर स्वयं बया कर रहे हालात
बर्तन बाजार चौक, नया बाजार मार्ग, लोहड़ चौपटा

नप कार्यालयों में भी लटका है ताला, लटके लोगों के काम
नप के विभिन्न कार्यालयों पर भी पिछले कुछ दिनों से ताले लगे है। ऐसे में आमजन के नगर परिषद संबंधित कार्य भी ठप है। मंगलवार से कुछ लोगों के जन्म प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र तो बनाए गए मगर बाकी कार्य नक्शे, टैक्स, मैरिज रजिस्ट्रेशन आदि ठप पड़े है। लोग नप कार्यालय आते है, कर्मचारियों को कोसते हुए निकल जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। कचरे का कोई डंप प्वाइंट नहीं होने के कारण लोग सड़क पर ही कचरा फेंक रहे है। अब हालात ये है कि दुकान के बाहर ही कचरा फैला है। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। दुकानदारी पूरी तरह ठप हो गई है।
मुकेश बंसल, दुकानदार
बर्तन बाजार
फोटो 15
-----------
सफाई नहीं होने के कारण कचरे के ढेर से अब दुर्गंध आ रही है। सफाई कर्मी अब गलियों से कचरा लाकर यहां डाल जाते है। कर्मचारी घरों से कचरा उठाते है, क्योंकि घरों में एक-एक सौ रुपये मासिक में नियुक्त है। अब यह कचरा मार्केट के दुकानदारों के लिए परेशानी बना है।
सोनू कुमार, दुकानदार
बर्तन बाजार
फोटो 16
वर्जन::::
सफाई की बड़ी समस्या है। अपने स्तर पर ठेकेदार के कर्मचारियों के माध्यम से सफाई अभियान भी चलाया है। सरकार से दो सौ कर्मी लगाने की अनुमति मिली है, प्रयास है कि जल्द ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

रण सिंह यादव, चेयरमैन
नगर परिषद भिवानी
--------
वर्जन::::
सफाई कर्मचारियों की समस्या है। दो सौ कर्मी लगाने है मगर कोई आ ही नहीं रहा। कुछ को हड़ताल कर रहे कर्मचारी बहकाकर भगा देते है। ठेकेदार से मिले कुछ कर्मचारियों के सहारे सफाई करवाई जा रही है।
राजेश महता, सचिव
नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed