फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ठेके पर लगाए 10 चालकों ने चलाई रोडवेज बसें, पांच चालक हड़ताल से लौटे

ठेके पर लगाए 10 चालकों ने चलाई रोडवेज बसें, पांच चालक हड़ताल से लौटे

Fri, 26 Oct 2018 12:55 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
ठेके पर लगाए 10 चालकों ने चलाई रोडवेज बसें, पांच चालक हड़ताल से लौटे

विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज प्रशासन और सरकार के लिए सिरदर्द बनी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल भले ही खत्म नहीं हुई लेकिन हड़ताल से चालकों के लौटने से राहत मिलने लगी है। वीरवार हड़ताल से लौटे और ठेके पर 10 चालकों सहित अन्य चालकों ने रोडवेज बेड़े की 41 बसों को सड़कों पर दौड़ाया। जिससे परेशान यात्रियों ने कुछ राहत की सांस ली। वहीं हड़ताली कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन के बाद लघु सचिवालय के बाहर अनशन शुरू किया।
720 प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को 10वें दिन भी रही। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने वीरवार को दैनिक आधार पर ठेके पर चालकों की भर्ती की। आरटीओ से आई समिति बस चालकों में से 10 को भर्ती किया। इसके अलावा 2018 की भर्ती में लगे चालक जो हड़ताल में शामिल थे में से पांच चालक वापस ड्यूटी पर लौट आए। चार पुलिस कर्मी चालक बने तो पांच पर रोडवेज के सेवानिवृत्त चालक बसें चलाते नजर आए। इनके अलावा कुछ नियमित पहले से ही आ रहे है। इन चालकों के सहारे 41 बसें चलाई गई। इसके अलावा वीरवार को 15 और होमगार्ड के जवानों को कंडक्टर बनाया गया। अब तक 40 होम गार्ड के जवानों को कंडक्टर बनाया जा चुका है।
विज्ञापन

कंडक्टर बने होम गार्ड ने कहीं टिकट दी, कहीं नहीं दी
40 होम गार्ड के जवानों को रोडवेज बसों में कंडक्टर तो बना दिया गया मगर बसों में विवाद भी खूब हुए। होम गार्ड के जवान कहीं यात्रियों को टिकट दे रहे थे तो कहीं नहीं। इस कारण हांसी रूट और झोझू रूट पर यात्रियों के साथ विवाद भी हुआ। यात्री अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो टिकट काटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर, कंडक्टर की भर्ती के लिए आखिरी दिन 1638 फार्म जमा हुए। अब तक करीब आठ हजार फार्म जमा हो चुके है। अंतिम दिन कंडक्टर के लिए 1150 और ड्राइवर के लिए 538 आवेदन जमा हुए। दिनभर ई-दिशा केंद्र के बाहर आवेदन पत्र जमा कराने वालों की लंबी कतार लगी रही।

रोडवेज कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन के बाद शुरू किया अनशन
लगातार 10वें दिन कर्मचारी सड़क पर उतरे और शहर में प्रदर्शन किया। नेहरू पार्क में रोष सभा करने के बाद शहर में जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी नेहरू पार्क से हांसी गेट होते हुए पुराना बस स्टैंड तक पहुंचे। यहां के बाद लघु सचिवालय के सामने पहुंचे और क्रमिक अनशन शुरू किया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक प्राइवेट बसों के परमिट रद्द नहीं किए जाते आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed