{"_id":"5c758bdcbdec2232285b1a64","slug":"161551207388-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले का बदला लिया तो गुस्साए लोगों के चेहरों पर आई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले का बदला लिया तो गुस्साए लोगों के चेहरों पर आई खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जहां लोगों में रोष था और हर कोई पाकिस्तान के आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा था। वहीं मंगलवार अल सुबह भारतीय सेना के जवाबी हमले से लोगों के चेहरों पर खुशी लौटी। युवाओं ने शहर में जुलूस निकाल खुशी मनाई और मिठाइयां बांटी। वहीं व्यापारियों और पूर्व फौजियों ने इसे बड़ी कार्रवाई बताई और शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।
व्यापारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की ओर से किए गए जवाबी हमले पर व्यापारियों ने भी खुशी जताई और इसे आज की जरूरत बताया। नगर व्यापार मंडल प्रधान भानूप्रकाश के नेतृत्व में व्यापारियों दोपहर बाद शहीद स्मारक पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस वीरभान, प्रवीण नारंग, राज कुमार यादव, राकेश गौड़, प्रेम धमीजा आदि दुकानदार और व्यापारी मौजूद रहे।
एयर फोर्स ने दिया हमले का करारा जवाब: विहिप
भिवानी। पुलवामा में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा कायरता से किए गए हमले का भारतीय एयर फोर्स के जवानों ने करारा जवाब दिया है। एयर फोर्स द्वारा आतंकियों को मार गिराने पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने शहर में विजयी जुलूस निकाला और लड्डू बंाटे। नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर दीप प्रज्जवलित कर शहीदों को सलामी दी। विहिप के जिला अध्यक्ष गणेश बरेलिया व जिला मंत्री कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से हिन्दूस्तान की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है और अपनी सेना पर गर्व कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक इन आतंकी संगठनों को पाकिस्तान में रहकर भी असुरक्षा महसूस नहीं होगी, तब तक यह सीमा पार से कश्मीर में अव्यवस्था फैलाते रहेंगे। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक वरूण बजरंगी, गौरक्षा दल के प्रधान संजय परमार, महाबीर डालमिया, जोरावर अली, शंकर धुपड़, संजय दुआ, आशु कामरा, मनोज शर्मा, जितेन्द्र बजरंगी, ऋषि, लक्की व कृष्णा बजरंगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
मुस्लिम संघ ने भी बांटे लड्डू, मनाई खुशी
भिवानी। मुस्लिम संघ के सदस्यों ने प्रधान जोरावर अली के नेतृत्व में वायुसेना की ओर से पाकिस्तान में आतंकियों पर किए गए हमले पर खुशी मनाई और शहर में लड्डू बांटे। जोरावर अली ने कहा कि कार्रवाई बहुत ही जरूरी थी। इससे आतंकवादियों को साफ संदेश है कि किसी भी आतंकवादी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वायुसेना ने जबरदस्त पराक्रम दिखाया: कमांडर सुनील
भिवानी। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक कमांडर सुनील शर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है।1971 की जंग के 48 साल बाद पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की है। यहां चिड़ियाघर रोड स्थित अपने कार्यालय में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को पूरी छूट दी थी। हमारी सेना ने साजिशकर्ताओं कार्रवाई की। फिर पाक का मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा खत्म किया। कार्रवाई के बाद भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है।
पुलवामा के शहीदों को दी सच्ची श्रद्धाजंलि: मोनिका जांगड़ा
राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की छात्र संघ प्रधान मोनिका जांगड़ा ने कहा कि पुलवामा के शहीदों को भारतीय वायुसेना ने पीओके में घुसकर आंतकवादियों के अड्डों को ध्वस्त करके सच्ची श्रद्धाजंलि दी। जिससे देशवासियों में खुशी की लहर है वहीं सेना के हौसले भी बुलंद है।