फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   स्कूलों को निर्देश देने तक सिमटा राहगीरी कार्यक्रम

स्कूलों को निर्देश देने तक सिमटा राहगीरी कार्यक्रम

Mon, 21 May 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों को निर्देश देने तक सिमटा राहगीरी कार्यक्रम
राहगीरी कार्यक्रम स्थल पर ना सफाई, ना बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम भी रहा फेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। भागदौड़ भरी जिंदगी में बने तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए राहगीरी कार्यक्रम भिवानी में अव्यवस्थाओं के चलते महज खानापूर्ति बनकर रह गया। कार्यक्रम स्थल पर न मैट बिछाए गए और न ही लोगों के बैठने या अन्य कोई व्यवस्था की गई। साउंड सिस्टम भी ऐसा रहा कि बच्चे कार्यक्रम प्रस्तुत करते रहे और लोगों को कुछ सुनाई ही नहीं दे रहा था। जिसकी वजह से लोगों ने भी राहगीरी कार्यक्रम में कोई रुचि नहीं दिखाई और दर्शकों की संख्या अगर स्कूल स्टाफ सदस्यों, पुलिस कर्मचारियों को हटा दे तो न के बराबर रही। वहीं, अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारी पल्ला झाड़ते नजर आए।
राहगीरी कार्यक्रम साढ़े पांच बजे के तय किए गए समय पर ही लोग पहुंचने शुरू हो गए थे लेकिन छह बजे तक कार्यक्रम स्थल पर कुछ भी व्यवस्था नहीं थी। छह बजे एसडीएम के निर्देश पर सफाई की गई। पार्क के बाहर बने मंच पर सफाई कर मैट बिछाया गया। डीजे पर मस्ती की भी व्यवस्था होती है मगर यहां सिर्फ एक गाड़ी में म्यूजिक सिस्टम रखा गया। साउंड सिस्टम बेहद खराब रहा। नियमानुसार कार्यक्रम स्थल पर कम से कम एक दिन पहले व्यवस्था होनी चाहिए थी। फ्लैक्स लगने चाहिए थे, मगर ऐसा कुछ नजर नहीं आया। पार्क के बाहर छोटे दो फ्लेक्स लगाए गए मगर बीच कार्यक्रम ही उतार लिया गया।
विज्ञापन

मंच से स्वच्छता का संदेश, सामने जलता रहा भारी कचरा
मंच से एसडीएम व अन्य सभी ने स्वच्छता का संदेश दिया। मगर सामने ही आसमान को काले धुएं ने घेरे रखा। यह काला धुआं था कचरे में लगी आग का। कार्यक्रम स्थल से चंद कदम की दूरी पर कचरे के ढेर एकत्रित कर उसमें आग लगा दी गई। इससे वायु प्रदूषण भी खूब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने योग और संगीत से छुआ शहरवासियों का मन
राहगीरी कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली बच्चों ने योग और संगीत की शानदार प्रस्तुति से शहरवासियों के मन को छुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान थोड़े बहुत लोग जुटे लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण जल्द ही निकल गए। कार्यक्रम की शुरुआत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकार एवं भजन पार्टी लीडर दलबीर सिंह और राजेश कुमार ने की। उन्होंने अपनी प्रस्तुती से सामाजिक बुराईयों को मिटाने का आह्वान किया। टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया और संस्कृत गीत की शानदार प्रस्तुति दी। जी-लिट्रा वैली के बच्चों ने गीता रहस्य पर प्रस्तुति देते हुए जीवन में कर्म करने का संदेश दिया। शिशु भारती और विद्यांतरिक्ष स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। स्टेडियम के छोटे बच्चों ने बॉक्सिंग और कुश्ती का शानदार डेमो प्रस्तुत कर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। आरोग्य संस्था के बच्चों ने योग किया। डॉ. पीके आनंद के नेतृत्व में पहुंचे ग्रीन सोसायटी के सदस्यों ने शहरवासियों से शहर को सुंदर बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में साइकिल रेस और स्केटिंग भी हुई। कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरमैन रण सिंह यादव, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, टीआईटी स्कूल प्राचार्य डीपी कौशिक, डॉ. अनिल गौड़, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी कृष्ण ढांडा, कोच विष्णु भगवान, सुरेश कुमार व अनिल कुमार, नगर व्यापार मंडल प्रधान भानू प्रकाश, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. राजकुमार वैध, संजय दुआ, पंडित रामकिशन शर्मा, सुनील वर्मा नंबरदार, सुरक्षा शाखा इंचार्ज कुलदीप सिंह, नसीब धनखड़, गजानंद कौशिक आदि मौजूद रहे।

विधायक ने दिया भाईचारे की भावना प्रबल करने का संदेश
विधायक घनश्याम दास सर्राफ ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को तनाव से मुक्ति दिलाने का है। मौजूदा जीवन शैली में लोग अनेक तरह से तनाव से ग्रस्त हो गए हैं, ऐसे में राहगीरी कार्यक्रम बड़े ही सार्थक साबित हो रहे हैं।
स्वच्छता का दिया संदेश
एसडीएम सतीश कुमार ने शहर वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। नगराधीश महेश कुमार ने राहगीरी के दौरान साइकिल रेस को रवाना किया। साइकिल रेस उप पुलिस अधीक्षक जगत सिंह ने नेतृत्व में हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहगीरी में समय-समय पर चलाए जाने वाले टीकाकरण अभियान के साथ-साथ रुबेला व खसरा टीकाकरण के बारे में जागरूक किया।


राहगीरी कार्यक्रम पुलिस और जिला प्रशासन का था। कार्यक्रम का उद्देश्य तनावमुक्त रहकर आपसी भाईचारे व सहयोग को बढ़ाने का संदेश देना था। इस बार व्यवस्थाओं में कमी रही है तो अगली दफा पूरा किया जाएगा।
-गंगाराम पुनिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed