फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बोले किसान: बाजरा खरीद शुरू होने तक जारी रहेगा आंदोलन

बोले किसान: बाजरा खरीद शुरू होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Fri, 26 Oct 2018 12:55 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
बोले किसान: बाजरा खरीद शुरू होने तक जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
भिवानी। बाजरे की खरीद में भेदभाव का आरोप लगाकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले वीरवार को किसानों ने धरनास्थल से लेकर जुई बिजलीघर तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि बाढड़ा में सत्ता पक्ष का विधायक होने के चलते मंडी में बाजरे की खरीद शुरू हो सकी। लेकिन तोशाम हल्के के किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। किसानों ने खरीद शुरू ना होने तक धरना जारी रखने के साथ-साथ भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान मेवा ंसिंह आर्य, किसान नेता मंगल सिंह खरेटा, उप प्रधान आजाद सिंह भूंगला, मान सिंह गोलागढ, भूपसिंह आर्य जुई ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष की विधायक होने के चलते यहां के किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। लोहारू हल्के में बीजेपी नेता जेपी दलाल के प्रयासों से चार ढ़िगावा, लोहारू, बहल और सिवानी में बाजरे की खरीद हो रही है। वहीं साथ लगते बाढड़ा विधायक सुखविंद्र मांढी ने बाजारे की खरीद शुरू करवा दी। लेकिन तोशाम हल्के से चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले यहां के सांसद महोदय ने भी किसानों की सुध नहीं ली है। किसानों ने आरोप लगाया कि आखिर क्यों यहां के किसानों को सजा दी जा रही है। प्रशासन जानबूझकर यहां के किसानों को दर-दर ठोकरे खाने पर मजबूर कर रहा है। किसानों ने सांसद से किसानों के हितों की पैरवी करने और यहां बाजरा खरीद केंद्र शुरू करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

भूख हड़ताल शुरू करेंगे किसान
किसान नेताओं ने कहा कि बीजेपी की सरकार किसान, कर्मचारी विरोधी है। अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। किसानों की आय दोगुनी करने वाली सरकार बाजरा की खरीद तक नहीं कर रही। किसानों को अनाजमंडी होते हुए भी दूसरी मंडियों में भटकना पड़ रहा है। सरसों की खरीद नहीं हुई और अब बाजरा नहीं बिक रहा। ऐसे में किसान 27 अक्तूबर से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। किसान और प्रशासन के बीच आर-पार की लड़ाई होगी। इस अवसर पर धनसिंह सूरपूरा, मंदरूप नेहरा, राजेश शर्मा पहाडी, मांगेराम बडदू, दलबीर बुढेडा, रणसिंह बिठण, संदीप घनघस, मानसिंह गोलागढ, भानाराम गिल, सहित अनेक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed