{"_id":"5b01c80e4f1c1be8408b69eb","slug":"141526843406-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से दस जून तक किसान बाजार में नहीं बेचेंगे कोई सामान : मथाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से दस जून तक किसान बाजार में नहीं बेचेंगे कोई सामान : मथाना
Updated Mon, 21 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक से दस जून तक किसान बाजार में नहीं बेचेंगे कोई सामान : मथाना
भिवानी। मांगें पूरी न होने पर किसानों ने एक से 10 जून तक गांव बंद किसान छुट्टी पर अभियान चलाया जाने का निर्णय लिया है। इन दिनों कोई भी किसान न तो बाजार में कोई भी सामान बचने के लिए जाएगा और न ही कोई वस्तु खरीदने।
रविवार को राष्ट्रीय किसान महासंघ ने नगर सुधार मंडल स्थित कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कर्मसिंह मथाना ने कहा कि इन 10 दिनों में किसान अपनी कोई भी फसल, दूध, सब्जी, चारा व अनाज लेकर बाजार में नहीं आएगा और न ही इन दिनों में बाजार से कुछ सामान खरीदेगा। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, किसानों को लागत का डेढ गुणा भाव दिए जाने, किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए, किसान की न्यूनतम आय तय की जाए, फल सब्जी व दूध का भी समर्थन मूल्य तय किया जाए आदि मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर यह आंदोलन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी राकेश बैंस ने बताया कि यह आंदोलन पूरे देश में एक साथ किया जाएगा। आंदोलन को लेकर किसानों के साथ-साथ युवाओं में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। उन्होंने बताया कि आंदोलन को लेकर बैठक में उपस्थित किसानों को जिम्मेवारियां सौंपी गई। उन्होंने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया है कि वे दस दिवसीय किसान अभियान को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में जाकर प्रचार व प्रसार करेंगे। उन्होंने बताया कि अगर सरकार ने आंदोलन से पहले इन मांगों को पूरा नहीं किया तो इसको और भी तेज किया जा सकाता है। इस आंदोलन के दौरान धन की जो हानि होगी उसकी जिम्मेदारी प्रदेश व केंद्र सरकार की होगी। आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों का जमकर विरोध किया जाएगा। बैठक को यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल, जींद जिला अध्यक्ष लीलूराम, सुबेदर मैजर कर्मबीर नरवाल, जिला अध्यक्ष राकेश आर्य ने भी संबोधित किया।