{"_id":"5b031ba34f1c1bea408b6dc3","slug":"131526930339-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के लिए बजट की नहीं है कमी : शिक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के लिए बजट की नहीं है कमी : शिक्षा मंत्री
Updated Tue, 22 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी।
शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में डी-प्लान से संबंधित विकास कार्यो की बैठक आयोजित हुई, जिसमें शिक्षा मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला योजना अधिकारी डॉ. भागीरथ कौशिक ने शिक्षा मंत्री को बताया कि जिले में वर्ष 2017-18 में सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए 14 करोड़ 59 लाख 81 हजार रुपये का बजट प्राप्त हुआ था, जिसमें 14 करोड़ 59 लाख 41 हजार रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि डी-प्लान की योजना वर्ष 2008-09 में शुरू हुई थी और वर्ष 2017-18 में भिवानी में अब तक के रिकार्ड कार्य हुए हैं, जिन पर करीब 100 प्रतिशत धन राशि खर्च की गई है। बैठक में शिक्षा मंत्री प्रो. शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए बाकायदा योजना बनाई जाए और प्राथमिकता के साथ उन पर कार्य हों। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता पर पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर विधायक घनश्याम दास सर्राफ, उपायुक्त अंशज सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ओला, भाजपा जिला प्रधान नंदराम धानिया व चरखी दादरी प्रधान रामकिशन शर्मा, ताराचंद अग्रवाल, एसडीएम भिवानी सतीश कुमार, नगराधीश महेश कुमार, लोहारू एसडीएम सुरेश कस्वां व तोशाम एसडीएम अनिल नागर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राम सिंह, तहसीलदार रामनिवास भांभू, लोहारू बीडीसी चेयरमैन नंदलाल, भिवानी से रेखा शर्मा और बवानी खेड़ा से संगीता शर्मा सहित सभी ब्लॉक से प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।