फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने 27 मई को महापंचायत करने का निर्णय

सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने 27 मई को महापंचायत करने का निर्णय

Sun, 20 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने 27 मई को महापंचायत करने का निर्णय
भिवानी। शहर की पुरानी हरियाणा शेखावटी ब्रह्मचार्य आश्रम संस्था के खिलाफ अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए आदर्श ब्राह्मण सभा ने मोर्चा खोल दिया हैं। ब्राह्मण सभा ने आगामी 27 मई को सर्व ब्राह्मण समाज की महापंचायत बुलाई है। इस महापंचायत में संस्था द्वारा की जा रही कारगुजारियों को समाज के लोगों के समक्ष रखा जाएगा। यह जानकारी शनिवार को आदर्श ब्राह्मण सभा के प्रधान आर के शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा शेखावटी ब्रह्मचारी आश्रम वर्षों पुरानी संस्था हैं जिसकी स्थापना ज्योतिषाचार्य प्रख्यात कर्मकांडी पंडित सीताराम शर्मा ने की थी। पंडित सीताराम शास्त्री ने सन 1911 में संस्था के गठन के दौरान समाज के लोगों से चंदा एकत्रित कर कलकत्ता की एक ट्रस्ट को लाखों रुपये जमा करवाया था। उसके ब्याज से संस्था को चलाया जा रहा था। आज से 20 साल पहले संस्था ने शेखावटी आश्रम को पैसा देना बंद कर दिया। इस संस्था के तहत कई स्कूल व कॉलेज भी चलाए जा रहे हैं और शहर के दिनोद गेट स्थित ब्राह्मण धर्मशाला भी संचालित हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्था पर समाज के कुछ लोगों ने ही कुंडली जमाई हुई हैं। संस्था के तहत चल रहे स्कूल या कॉलेज में कार्यरत कर्मचारियों को भी सरकार द्वारा घोषित वेतन नहीं दिया जा रहा इनकी बैंक अकाउंट में तो संस्था पूरा वेतन डाल रही हैं लेकिन बाद में कर्मचारियों से वेतन की वसूली कर ली जाती है। आंकड़ों के अनुसार 11 करोड़ 65 लाख का गबन इस संस्था में कथित रूप से किया गया हैं। इस मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था को यह भी समाज के सामने भी बताना चाहिए कि संस्था से कौन-कौन लोग जुड़े हैं और यह संस्था ब्राह्मण समाज के लिए हैं या व्यक्ति विशेष के लिए। उन्होंने कहा कि समाज को इसके बारे में जागृत करने के लिए 27 मई को भिवानी में सर्व ब्राह्मण समाज की महापंचायत बुलाई गई हैं इस महापंचायत में ही आगामी रणनीति प्यार की जाएगी। इस अवसर पर आदर्श ब्राह्मण सभा के युवा के प्रधान किशन कौशिक, सुरेश चंद्र शर्मा, ललित मरहेटा, महासचिव राकेश गौड़, रामचंद्र तिवारी और मीडिया को-ऑर्डिनेटर पंकज शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed