फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल : पांच ड्राइवर और एक कंडक्टर सस्पेंड

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल : पांच ड्राइवर और एक कंडक्टर सस्पेंड

Tue, 30 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल : पांच ड्राइवर और एक कंडक्टर सस्पेंड

विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज हड़ताल में शामिल पांच चालकों और एक परिचालक को सोमवार को सस्पेंड कर दिया गया। जिसको लेकर रोडवेज कर्मचारियों में खलबली मची रही। वहीं दिनभर में करीब 72 बसें चली। जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिली।
720 प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में सोमवार को रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर रहे। रोडवेज हड़ताल के चरमराई व्यवस्थाओं के कारण प्रशासन ने पांच ड्राइवर और एक कंडक्टर को सस्पेंड किया गया। ड्राइवरों में सुनील, ऋषि, नरेश, रमेश कुमार, भूप सिंह शामिल है जबकि कंडक्टर जय सिंह को सस्पेंड किया गया। इन पर आरोप है कि उक्त सभी ने 26 अक्तूबर तक अपनी ड्यूटी की, लेकिन 27 से अचानक ड्यूटी छोड़करर हड़ताल में शामिल हो गए और अपनी जरूरी सेवा नहीं की। जिस कारण इन्हें सस्पेंड किया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ तक गई बस, 72 बसें चली
काफी दिनों बाद सोमवार को चंडीगढ़ के लिए बस रवाना हुई। सुबह 04:20 पर चंडीगढ़ के लिए बस गई। इसके अलावा दिनभर में 72 बसें चली। जिससे यात्रियों ने कुछ राहत की सांस ली। ठेके पर भर्ती किए गए चालकों और होमगार्ड को कंडक्टर बनाकर परिवहन व्यवस्था को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल से निपटना होगी कड़ी चुनौती
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 30 और 31 अक्तूबर को हड़ताल करने का निर्णय लिया है। ऐसे में कर्मचारियों की हड़ताल से व्यवस्थाएं कितनी प्रभावित होंगी और प्रशासन क्या व्यवस्था बनाता है। इसके अलावा अनेक ग्राम पंचायतें और खाप भी कर्मचारियों के समर्थन में है और उन्होंने गांव में बसें नहीं घुसने देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed