फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   घंटा घर से रेहड़ी हटाने पहुंचे नप अधिकारियों से उलझे रेहड़ी चालक

घंटा घर से रेहड़ी हटाने पहुंचे नप अधिकारियों से उलझे रेहड़ी चालक

Wed, 14 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
घंटा घर से रेहड़ी हटाने पहुंचे नप अधिकारियों से उलझे रेहड़ी चालक
घंटा घर से रेहड़ी हटाने पहुंचे नप अधिकारियों से उलझे रेहड़ी चालक
विज्ञापन

भिवानी। शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण हटाना नगर परिषद के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। एक सप्ताह की चेतावनी के बावजूद बाजारों से रेहड़ी नहीं हटने पर नगर परिषद के दस्ते ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया तो रेहड़ी चालकों ने विरोध करना शुरू कर दिया। रेहड़ी चालकों ने अलग से स्थायी जगह देने की मांग करते हुए रेहड़ी हटाने से इंकार कर दिया। इस बात पर रेहड़ी चालकों और नगर परिषद के अधिकारियों में नोक-झोक होने से हंगामा शुरू हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिटी थाना प्रभारी ने श्री भगवान ने रेहड़ी वालों को समझा कर किसी तरह से शांत किया।
नप ने घंटा घर से वैश्य कालेज तक रेहड़ी, खोमचे हटाना शुरू किया तो रेहड़ी चालकों ने रेहड़ी ना हटाए जाने की जिद की। नप अधिकारियों ने रेहड़ी किरोड़ीमल पार्क में ले जाने के लिए कहा, लेकिन वह यह आदेश मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद नप टीम ने रेहड़ी हटाने में सख्ती बरती तो रेहड़ी चालक खुद ही वहां से खिसक लिए। उल्लेखनीय है कि सामान्य अस्पताल रेलवे मार्ग पर सड़क के दोनों और रेहड़ी और खोमचे वालों का कब्जा है। यहां से अतिक्रमण होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। नगर परिषद टीम ने सफाई निरीक्षक संजय कुमार, सफाई निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिए सुबह अभियान चलाया।
विज्ञापन

----
नप अधिकारियों के साथ उलझने पर बुलानी पड़ी पुलिस
रेहड़ी चालकों ने से रेहड़ी हटाए जाने से इंकार करते हुए इस कार्रवाई का विरोध किया। इसेे लेकर नप अधिकारियों के साथ उलझ पड़े। जिसे लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया। सैकड़ों रेहड़ी चालकों ने नप अधिकारियों को घेर लिया। जिसके बाद नप अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रेहड़ी लगाने के लिए सेड बनाकर देने की उठाई मांग
हंगामा की सूचना मिलते ही रेहड़ी एवं फुटपाथ यूनियन के प्रधान रामनिवास शर्मा व अनूप तंवर वहां पहुंचे। रामनिवास शर्मा, सिकंदर, राधेश्याम, सोनू, राजू, भोलू, राम बलियाली ने कहा कि नप द्वारा रेहड़ी हटवाकर 300 लोगों को बेरोजगार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किरोड़ीमल पार्क में अस्थाई रूप से जगह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जगह शेड बनाकर स्थायी रूप से दी जाए। इसके साथ ही वहां पर पानी, लाइट व शौचालय की व्यवस्था करे तभी वह रेहड़ी यहां से हटाएंगे।

----
एक सप्ताह पहले ही दी थी रेहड़ी हटाने की चेतावनी
नप द्वारा लगातार एक सप्ताह से इन्हें मौखिक तौर पर रेहड़ी हटाए जाने की चेतावनी दी थी, लेकिन रेहड़ी चालक नहीं मान रहे। जिसके बाद नप को खुद ही इसके लिए अभियान चलाना पड़ा। शहर के फुटपाथों पर किसी भी व्यक्ति को रेहड़ी व खोमचे लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-संजय कुमार, सफाई निरीक्षक नप

रेहड़ी चालकों को समझा दयिा गया है। उन्हें खुद ही रेहड़ी हटाने के लिए कहा गया है। वह नहीं माने तो प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-श्री भवगान, प्रभारी शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed