फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   1150 farmers reached Bhiwani Mandi with 23 thousand quintals of mustard, 736 farmers purchased 15881 quintals.

Bhiwani News: भिवानी मंडी में 1150 किसान 23 हजार क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे, 736 किसानों की 15881 क्विंटल की हुई खरीद

Thu, 11 Apr 2024 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 11 Apr 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
1150 farmers reached Bhiwani Mandi with 23 thousand quintals of mustard, 736 farmers purchased 15881 quintals.
भिवानी। सरसों की खरीद और उठान धीमा चल रहा है। वहीं आवक जोरों पर बनी है। मंडियों में हालत यह है कि सरसों के पहाड़ लगे हैं, जहां तक नजर दौड़ाएं वहां तक सरसों की सरसों नजर आ रही है। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन ने वीरवार को जिले की छह मंडियों में सरसों की खरीद बंद रखी। वहीं उठान कराने पर ही जोर रखा। खरीद के बाद अधिकांश सरसों की आढ़ती भराई भी नहीं करा पाए हैं। वहीं शुक्रवार को भिवानी मंडी में गेहूं की भी सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। अब तक मंडी में करीब आठ हजार क्विंटल से अधिक गेहूं भी पहुंच गया है।
विज्ञापन

वीरवार को भिवानी मंडी में 1150 किसान करीब 23 हजार क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे। शाम तक 736 किसानों की 15881 क्विंटल सरसों की ही सरकारी खरीद हो पाई। इसी के साथ भिवानी अनाज मंडी में 156 किसानों के गेहूं के गेट पास भी काटे गए। ये किसान करीब 34 हजार क्विंटल गेहूं लेकर मंडी पहुंचे, दिनभर मंडी में ढेरी लगाने के बाद शाम तक गेहूं के एक भी दाने की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। अधिकांश किसानों की ढेरियों में अधिकारियों ने ज्यादा नमी बताई। जिलेभर की मंडियों से करीब 75 हजार सरसों के कट्टों का भी उठान कराया गया। वहीं अब भी मंडियों में 11 लाख से अधिक सरसों के कट्टे उठान के बगैर पड़े हैं।
विज्ञापन

भिवानी जिले की करीब दस मंडियों में सरसों की खरीद पिछले एक पखवाड़े से चल रही है। अब तक 17 लाख कट्टों की सरकारी खरीद हो चुकी हैं, मगर इसमें से करीब छह लाख कट्टों का ही उठान अधिकारी करा पाए हैं। उठान धीमा चलने की वजह से मंडियों में सरसों के ढेर लगे हैं। वहीं कट्टों की वजह से नई आवक रखने के लिए भी जगह नहीं बची है। भिवानी की चारा मंडी का प्लेटफार्म भी सरसों की बंपर आवक के आगे छोटा पड़ गया है। मंडी में जेसीबी से सरसों की ढेरियों को काफी ऊंचाई तक समेट दिया गया है। इसके बाद ही कुछ जगह नई आवक के लिए बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढुलाई मजदूरों का भी बना संकट
मंडी में अब ढुलाई मजदूरों की भी दिक्कत बनने लगी है। क्योंकि सरसों की ज्यादा आवक के साथ अब मंडियों में गेहूं पहुंचना भी शुरू हो गया है। किसान अपने गेहूं की फसल को ट्रैक्टर ट्राली से उतार उसकी ढेरियां लगा रहे हैं। सरसों के साथ गेहूं की आवक के साथ ही मजदूरों का काम भी बढ़ गया है, मगर नए मजदूर नहीं आ रहे हैं। आढ़तियों के लिए अब सरसों के साथ गेहूं की सरकारी खरीद कराने की भी दोहरी चुनौती है। क्योंकि उन्हें कभी चारा मंडी तो कभी अनाज मंडी के लिए भी दौड़ धूप करनी पड़ रही है।

आज से शुरू होगी छह मंडियों में सरसों के साथ गेहूं की सरकारी खरीद
जिला प्रशासन के आदेश पर वीरवार को छह मंडियों में सरसों की खरीद बंद की गई थी। मगर अब तोशाम, लोहारू, ढिगावामंडी, जूई मंडी और सिवानी में भी शुक्रवार को सरसों की खरीद फिर शुरू हो जाएगी। वीरवार को केवल भिवानी, चांग व बवानीखेड़ा मंडी में ही सरसों की खरीद हुई। रोजाना ही जिले भर की मंडियों में करीब डेढ़ हजार से अधिक किसान पहुंच रहे हैं। वहीं आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान भूरु बंसल ने बताया कि शुक्रवार को भिवानी मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। मंडी में करीब आठ हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है और किसान रोजाना गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं।

मंडियों से खरीद हो चुकी सरसों का तेजी से उठान कराया जा रहा है। वीरवार को छह मंडियों में खरीद बंद होने के बाद उठान जोरों पर रहा। उठान के साथ ही किसानों के खाते में साथ-साथ भुगतान भी कराया जा रहा है।
-संदीप पूनिया, जिला प्रबंधक, हैफेड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article